विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर बवाल: पचंबा थाने में पुलिस ने भांजी लाठियां, तनाव; बाबूलाल ने की निंदा

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:45 PM (IST)

गिरिडीह के पचंबा थाने में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच विवाद ...और पढ़ें

छेड़खानी की घटना को लेकर थाने में जुटे लोग और लाठी चार्ज में घायल युवक। (फोटो जागरण)

छेड़खानी की घटना को लेकर थाने में जुटे लोग और लाठी चार्ज में घायल युवक। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे।

  2. थाने में शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बीच मारपीट हुई।

  3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली, कई लोग घायल हुए।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। स्कूल आने-जाने के क्रम में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले समुदाय विशेष के छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पचंबा थाना की पुलिस ने घटना का विरोध करने वालों पर ही जमकर लाठी भांजने का काम किया है। इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।

छेड़खानी से परेशान छात्रा के स्वजन गुरुवार की रात शिकायत लेकर पचंबा थाने पहुंचे। इसी बीच आरोपित पक्ष के लोग भी थाने में जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में सामान्य रूप से होने वाली बातचीत देखते ही देखते तू तू-मैं मैं व हाथापाई तक पहुंच गई।

इस क्रम में थाना परिसर में रात में दोनों पक्षाें के बीच का विवाद एक बड़े बवाल का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसका कोपभाजन पुलिस को भी होना पड़ा और पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई जाने लगी।

इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बलों की मदद से कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वालों पर लाठी चार्ज कर दी। लाठी चार्ज में कई लोग घायल हो गए। छात्रा के पक्ष के लोग भी घायल हुए। छात्रा के पक्ष से शिकायत करने पहुंचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी पुलिस ने पिटाई कर दी।

दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति

आरोपित छात्र पहले भी परेशान करता था। इसे लेकर आरोपित को समझाया गया था लेकिन वह समझने के बजाए छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहा था। इसी शिकायत को लेकर पीड़िता के स्वजन व अन्य थाना पहुंचे थे। यहां आरोपित पक्ष के लोग भी पहुंच गए और थाना परिसर में पीड़ित पक्ष के साथ उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज की।

मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण यहां फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस एक ओर पूरे मामले पर पैनी नजर जमाए हुए है तो दूसरी ओर पीड़िता पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को दबोचने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

 

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत दर्ज कराने एक पक्ष के लोग आए थे। इसी क्रम में आरोपित पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्ष आपस में बातचीत करने के क्रम में थाने में ही उलझ गए और हाथापाई करते हुए भीड़ गए। जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समझने के बजाय मामले को और तूल दिया जाने लगा तो अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाया गया और हंगामा करने वालों को बल प्रयोग करते हुए थाना से भगाया गया। छेड़छाड़ के मामले में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

-

राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पचंबा।