Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में हत्या के आरोपित के पिता का शव गांव लाने का विरोध, भारी पुलिस बल तैनात

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 07:39 PM (IST)

    गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव में विजय यादव हत्याकांड के आरोपियों के पिता का शव गांव लाने का विरोध हुआ। ...और पढ़ें

    गिरिडीह में हत्या के आरोपित के पिता का शव गांव लाने का विरोध

    गिरिडीह में हत्या के आरोपित के पिता का शव गांव लाने का विरोध

    HighLights

    1. विजय यादव हत्याकांड के आरोपियों के पिता का शव लाने का विरोध।

    2. ग्रामीणों और मृतक की पत्नी ने आरोपियों के प्रवेश पर आपत्ति जताई।

    3. पुलिस की मौजूदगी में शव को गंगा नदी में अंतिम संस्कार किया गया।

    संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह)। तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव में विजय यादव की हत्या को लेकर एक बार फिर आक्रोश फूट पड़ा है। हत्या के आरोपित जमानत पर रिहा होकर अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। इसी बीच आरोपित के पिता प्रकाश ठाकुर का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से सिंघो घर लाया जा रहा था। 

    इसे लेकर विजय यादव की पत्नी सहित दर्जनों महिलाओं और ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोपितों को गांव में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी दी और विरोध में सड़क पर उतर गए।

    आरोपित के घर में पूर्व में ही तालाबंदी 

    बताया जाता है कि आरोपित के घर में पूर्व में ही तालाबंदी कर रखी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार और खोरीमहुआ पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे। 

    काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। इस बीच पार्थिव शरीर को आरोपित घर नहीं लाकर गंगा नदी में अंतिम संस्कार को ले गए। इससे मामला शांत हो गया।

    न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन 

    स्व. विजय यादव की पत्नी ने कहा कि जब तक पति को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मेरे पति को अपने घर में अरुण शर्मा सहित पांच आरोपितों ने मिलकर हत्या कर शव को बांध कर जमुई थाना अंतर्गत सिमरतल्ला में बीते वर्ष 27 जनवरी को फेंक दिया था। 

    पति के पांच हत्यारोपितों में बाबूचन यादव और पवन यादव जेल में है और तीन को बेल मिल गया है। गवाहों को धमकी दी जा रही है।

    ग्रामीण ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने की मांग की। मौके पर एसआई लव कुमार, मुखिया हासिम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



    खबरें और भी