Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में देह व्यापार और अवैध शराब का भंडाफोड़, होटल-रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी; संचालक फरार

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 04:08 AM (IST)

    सरिया (गिरिडीह) में होटलों और गेस्ट हाउसों में देह व्यापार व अवैध शराब बिक्री का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद एसडीपीओ धन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. सरिया के होटलों में देह व्यापार और अवैध शराब का धंधा।

    2. पुलिस ने झंडा चौक स्थित होटल पर की छापेमारी, दो महिलाएं हिरासत में।

    3. होटल संचालक फरार, पुलिस ने आगे भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह)। सरिया बाजार के कई चौक चौराहों में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस में देह व्यापार और अवैध ढंग से शराब परोसने का काम तेजी से फलफूल रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग स्कूल परिसर, आवासीय परिसर, मुख्य मार्ग, सोसायटी की गलियों और सरिया थाना के इर्दगिर्द बेखौफ होकर इस धंधे के संचालन में जुड़े हुए हैं। 

    स्थानीय स्तर पर ग्रामीण और सामाजिक लोग इस प्रकार के कार्य का लगातार विरोध व प्रशासन को समय-समय पर सूचना भी दी जाती रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इस धंधे से जुड़े लोगों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है।

    दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ

    मंगलवार को सरिया एसडीपीओ धनंजय राम की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ देह व्यापार व अवैध रूप से शराब परोसने की सूचना पर सरिया हाईस्कूल के समीप झंडा चौक स्थित एक होटल सह गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। 

    छापेमारी के दौरान पूरे होटल की जांच करने पर कुछ शराब की बोतलों के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जबकि मौके से होटल के संचालक भागने में सफल रहे और कोई जोड़ा पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।

    खबरें और भी

    स्कूल-कॉलेज के युवक युवती शामिल

    स्थानीय लोगों की मानें तो सरिया झंडा चौक के समीप, स्टेशन रोड,काली मंडा के समीप, काला रोड,गणेश मंदिर रोड, एफसीआई रोड,डाकबंगला रोड,बागोडीह मोड़ के इर्द गिर्द दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस आदि में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। 

    इसमें अधिकतर स्कूल-कॉलेज के युवक युवती के अलावा सरिया, बिरनी, बगोदर, राजधनवार, धनबाद, आसनसोल आदि क्षेत्रों से महिलाओं को होटल संचालक बुलाकर देह व्यापार का धंधा करा रहे हैं। इसके एवज में संचालक रूम किराया के रूप में घंटा के हिसाब से मोटी रकम वसूलते हैं।

    रेस्टोरेंट की आड़ में शराब परोसी जा रही

    रेस्टोरेंट की आड़ में शराब परोसी जा रही है। इस कारण अक्सर शहर की सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा देखा जाता है। साथ ही ये शराबी हुड़दंग करते भी देखे जाते हैं।

    एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की गई थी लेकिन मौके से संचालक फरार हो गए। हालांकि इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    एसडीएम गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की सूचना पर मंगलवार को एक टीम गठित कर सरिया झंडा चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर जांच कराई गई थी। सूचना मिलने पर प्रशासन ऐसे कार्यों के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी चलाएगा।