विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ABVP कार्यकर्ता पिटाई मामला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गिरिडीह एसपी को किया तलब

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:22 PM (IST)

गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को अभाविप कार्यकर्ता मंटू मुर्मू की पिटाई के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 28 अक्टूबर को रांची तलब किया है।

गिरिडीह एसपी विमल कुमार। (फाइल फोटो)

गिरिडीह एसपी विमल कुमार। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन के दौरान अभाविप कार्यकर्ता मंटू मुर्मू आदि की हुई पिटाई के मामले में गिरिडीह के एसपी डा.बिमल कुमार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डा. आशा लकड़ा के समक्ष आगामी 28 अक्टूबर को पेश होना होगा।

उन्हें जांच के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ न्यू सर्किट हाउस सर्कुलर रोड रांची बुलाया गया है। मुर्मू ने बताया कि आयोग को पुलिस अधीक्षक ने गुमराह किया था, आयोग को लिखित में गिरिडीह एसपी ने ऐसा जवाब दिया था जैसे वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोई पदाधिकारी हों।

बताया कि वह आदिवासी समुदाय से है। उसका परिवार बहुत ही गरीब है। गत 21 अगस्त को झारखंड के 24 जिलों में छात्रों मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम था। वह भी इसी कार्यक्रम में गिरिडीह के झंडा मैदान में उपस्थित हुए थे क्योंकि वह भी एक छात्र हैं।

झारखंड की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से वह भी पीड़ित हैं इसीलिए अभाविप ने भी पूरे प्रदेश भर में आंदोलन भी किया और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया था। परिषद का एक-एक कार्यकर्ता झारखंड के छात्र-छात्राओं के साथ है और संगठन ने समर्थन भी किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।