Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में मातम के बीच बड़ा हादसा, श्राद्धकर्म के दौरान तालाब में डूबने से महिला और किशोरी की मौत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    Giridih News: गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में एक श्राद्धकर्म के दौरान दशकर्म के लिए तालाब में उतरी दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य गं ...और पढ़ें

    गिरिडीह में श्राद्धकर्म के दौरान तालाब में डूबने से दो की मौत।

    गिरिडीह में श्राद्धकर्म के दौरान तालाब में डूबने से दो की मौत।

    HighLights

    1. श्राद्धकर्म के दशकर्म के दौरान तालाब में हादसा।

    2. दो महिलाओं की डूबने से दुखद मौत हो गई।

    3. एक अन्य महिला की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर।

    संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को मातम के बीच एक और दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के एक बुजुर्ग के श्राद्धकर्म के दौरान दशकर्म की परंपरा निभाने तालाब में उतरी महिलाओं में से दो की डूबने से मौत हो गई। शोक में डूबे परिवार पर इस हादसे ने दुख का ऐसा पहाड़ तोड़ दिया कि मातम की चीख-पुकार से पूरा गांव सन्न रह गया।

    घटना के बाद सभी को स्वजन और ग्रामीण गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डा. काजिम खान ने अंजली और कलवतीया मृत घोषित कर दिया। शिखा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। स्वजन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

    सूचना के बाद विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जिप सदस्य पवन चौधरी, बादीडीह मुखिया पति कांग्रेस यादव, बिरने मुखिया चंदन कुमार, कांग्रेस नेता मरगूब आलम अस्पताल पहुंच कर स्वजन को ढांढस बंधाया। सूचना पर गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

    अंजली कुमारी बिरने से अपने नाना और कलवतीया देवी खेरडा से अपने पिता के श्राद्धकर्म में भाग लेने भिखी गांव पहुंची थीं। भिखी गांव की पश्चिम दिशा स्थित तालाब में दशकर्म के दिन नहाने के दौरान अधिक पानी में अंजली डूब गई। उसे बचाने के लिए पीछे से अन्य महिलाएं गईं। इस क्रम में एक-एक कर चार महिलाएं डूब गईं। जिनमें एक महिला व एक युवती की मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य दो महिलाओं की स्थिति सामान्य है।

    खबरें और भी

    उन दोनों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। चीख पुकार सुन कर तालाब की दूसरी तरफ नहा रहे पुरुषों ने सभी को तालाब से बाहर निकाला। विजय यादव ने बताया कि पुत्री को बचाने के दौरान वह भी तालाब में डूब गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई।