गिरिडीह में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: प्रेमी के घर युवती ने पिया जहर, मौत
Giridih Love Story: अहिल्यापुर में एक युवती ने प्रेमी के घर विषपान कर लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

युवती की माैत की जांच करती पुलिस।(फोटो जागरण)
HighLights
प्रेमी के घर युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषपान किया।
इलाज के दौरान मौत, एक महीने से प्रेम प्रसंग था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
संवाद सहयोगी, अहिल्यापुर( गिरिडीह)। प्रेम-प्रसंग का एक मामला अचानक उस समय सनसनीखेज बन गया, जब प्रेमी के घर पहुंची युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषपान कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच करीब एक महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सुजना गांव की है।
युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पूरे मामले से पर्दा पुलिस जांच के बाद ही उठ सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अहिल्यापुर थाना अंतर्गत सुजना गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक का सेवन करने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका का पिछले एक माह से गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को अचानक युवक के घर में ही युवती ने कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजन शव को घर ले आए। घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनूल हक खान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कमाने गया था दुबई, पहुंच गया जेल; गिरिडीह के हुलास की वतन वापसी को तरस रहा परिवार
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद माैत का कारण स्पष्ट होगा।