Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किशोरियों को रात में घर से बुलाया, जंगल में ले जाकर दो दिनों तक किया दुष्कर्म

    By Sakal Dev PanditEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:12 PM (GMT+05:30)

    Giridih Rape Case जिले के अलग-अलग गांवों दो नाबालिग लड़कियों के साथ शादी का प्रलोभन देकर दो युवकों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपित व लड़किय ...और पढ़ें

    किशोरियों को रात में घर से बुलाया, जंगल में ले जाकर दिन-रात किया दुष्कर्म
    किशोरियों को रात में घर से बुलाया, जंगल में ले जाकर दिन-रात किया दुष्कर्म

    HighLights

    1. बिरनी में हैवानियत, जंगल में ले जाकर युवकों ने दो दिनों तक किया गंदा काम, जांच में जुटी पुलिस
    2. गिरिडीह का मामला, एक किशोरी के मोबाइल में था आरोपित का नंबर, उसी के सहारे स्वजन पहुंच गए जंगल

    जागरण संवाददाता, बिरनी (गिरिडीह)। गिरिडीह के अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो किशोरियों के साथ बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इनमें से एक 16 व दूसरी 17 वर्ष की है। वहीं, दोनों आरोपितों की उम्र भी 17 वर्ष के करीब है।

    बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित बिरनी प्रखंड के परतापुर गांव के हैं। दोनों पीड़िताओं ने प्राथमिकी के लिए बिरनी थाना में अलग- अलग आवेदन दिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह जांच में जुट गए हैं।

    शादी करने का दिया झांसा

    आवेदन में पीड़िताओं ने कहा है कि अपने मामा के घर में रह रही थी। दोनों से आरोपित युवक मोबाइल पर बातचीत करने लगे। दोनों युवक मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान करने लगे। मना करने पर दोनों युवक शादी करने का झांसा देने लगे।

    दोनों युवकों ने उन्हें गत 25 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे फोन कर घर से बाहर निकलने के लिए कहा। युवकों के कहने पर दोनों घर से बाहर निकल गई। दोनों युवक घर से कुछ दूर पर बाइक लेकर खड़े थे। युवकों ने कहा कि चलो शादी कर लेंगे।

    खबरें और भी

    फिर युवक उन दोनों को बाइक पर बैठा कर चितनखारी जंगल ले गए। जंगल में 25 व 26 अक्टूबर तक युवकों ने उन दोनों के साथ रात-दिन दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर दोनों तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। फिर शादी करने से इनकार करने लगे।

    दोनों आरोपित युवक फरार

    27 अक्टूबर को पीड़िता के स्वजन ने एक आरोपित से मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि चितनखारी जंगल में सभी लोग हैं। फिर स्वजन चितनखारी जंगल पहुंचे। वहां पहुंचते ही दोनों युवक भाग गए।

    लड़कियों ने स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार शाम स्वजन के साथ दोनों पीड़िता बिरनी थाना पहुंची। दोनों ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी लिखी जाएगी।

    इधर, सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों का अलग-अलग लड़की से कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों अपनी-अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते आ रहे थे। दोनों युवकों ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो यह मामला थाना तक पहुंचा है।

    ये भी पढे़ं -

    Jharkhand News: हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब बिजली के लिए डीवीसी पर निर्भर नहीं रहेगा झारखंड

    फूल गया था 15 दिन के शिशु का पेट, हकीम ने इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागा; जल गया बच्चा