Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM (IST)

    Gujarat CM Bhupendra Patel के चचेरे भाई से 10 लाख से अधिक की ठगी के मामले में सूरत पुलिस ने गिरिडीह से दो आरोपियों, रूपलाल मंडल और मुकेश मंडल को गिरफ् ...और पढ़ें

    गुजरात के सीएम के चचेरे भाई से ठगी के मामले में गिरफ्तार साइबर ठग रूपलाल मंडल और मुकेश मंडल। (फोटो जागरण)

    गुजरात के सीएम के चचेरे भाई से ठगी के मामले में गिरफ्तार साइबर ठग रूपलाल मंडल और मुकेश मंडल। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. गुजरात सीएम के चचेरे भाई से 10 लाख की ठगी।

    2. सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने गिरिडीह से दो को पकड़ा।

    3. आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सूरत ले जाया गया।

    संस, जागरण, बेंगाबाद ( गिरिडीह)। गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के चचेरे भाई सह व्यवसायी से 10 लाख से अधिक की ठगी करने के आरोपित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी रूपलाल मंडल और मुकेश मंडल को सूरत सिटी साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ सूरत ले गई। बताया जाता है कि 2025 में उक्त व्यवसायी को एपीके फाइल भेजकर उनके खाते से 10 लाख 53 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई थी। इसे लेकर सूरत सिटी साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

    अनुसंधान के क्रम में फर्जी निकासी का मास्टरमाइंड रूपलाल मंडल का नाम आने के बाद शनिवार को उक्त थाना के एसआइ वीवी प्रजापति, एएसआइ प्रताप सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यीय पुलिस टीम बेंगाबाद पहुंची।

    पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह व एसआइ विजय मंडल के सहयोग से रूपलाल मंडल को देवरी थाना के एक गांव से उसके रिश्तेदार के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर बेंगाबाद थाना लाया।

    इसके बाद उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित मुकेश मंडल को उसके बिशुनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    बताया जाता है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सूरत से आई पुलिस आम आदमी के लिबास में थी। सभी के कंधे में बोल बम का गमछा था। कांवड़िया जैसा वेश बना रखा था। वहीं सभी स्थानीय जिले की कार में सवार होकर छापामारी करने पहुंचे थे।

    महत्वपूर्ण व्यक्ति के खाते से फर्जी निकासी होने से वहां की पुलिस खुलासा को लेकर काफी गंभीर थी। मामले के मास्टरमाइंड सहित दो की गिरफ्तारी वहां की पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    खबरें और भी