यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'झामुमो की सरकार बनाएं, हर साल महिलाओं को देंगे एक लाख रुपये', गिरिडीह की रैली में हेमंत सोरेन का बड़ा एलान
Jharkhand Elections 2024 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डुमरी में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसानों का ऋण माफ करने मुफ्त बिजली देने और महिलाओं को ...और पढ़ें

HighLights
- सरकार बनााएं, महिलाओं को हर साल लाख रुपये देंगे: हेमंत
- डुमरी से मंत्री बेबी देवी के नामांकन पर मुख्यमंत्री ने किया एलान
संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह)। किसानों का दो लाख का ऋण और बिजली बिल माफ किया। मुफ्त में दो 200 यूनिट बिजली दे रहे हैं। मंइयां सम्मान योजना लाकर बाल विकास महिला मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं-युवतियों को सम्मान दिया। इस योजना के तहत पैसा आप सबके खाते में गया है। इसे बढ़ा कर 2500 रुपया कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार बनाएं, हर साल महिलाओं को एक लाख रुपये देंगे। सरकार डाक्टर और इंजीनियर बनने के लिए भी योजना बना रही है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम को डुमरी में केबी हाई स्कूल मैदान में आइएनडीआइए की प्रत्याशी बेबी देवी के नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहीं।सीएम ने बेबी देवी के पक्ष में सबों से समर्थन मांगा।
उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारे लोग चुनाव मैदान में हैं। ये लकड़बग्घे की तरह इनको नोंचने में लगे हैं। याद रखिएगा यह जगन्नाथ महतो का क्षेत्र है। उनके परिवारजनों की रक्षा हमने की है। इनको मंत्री बनाया है और क्षेत्र में इनकी रक्षा आपलोगों को करनी है।
झामुमो का दामन थामा
सभा में आजसू छोड़ कर निरंजन महतो के नेतृत्व में लोगों ने झामुमो का दामन थामा। वहीं नावाडीह चंद्रपुरा से गौरी शंकर महतो के नेतृत्व में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ली।
संताल परगना को मिनी बांग्लादेश नहीं बनने देंगे: सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा है कि संताल परगना की आदिवासी अस्मिता तथा सामाजिक व्यवस्था को बांग्लादेशी घुसपैठिए बर्बाद कर रहे हैं। यही हाल रहा तो डेमोग्राफी और भी बिगड़ जाएगी। घुसपैठियों की जनसंख्या बढ़ जाएगी। भाजपा की सरकार बनी तो इस स्थिति को बदल देंगे।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि संताल परगना को किसी भी हाल में मिनी बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। एनडीए की सरकार प्रदेश में बनते ही यहां एनआरसी लागू किया जाएगा। यहां से बांग्लादेशी घुसपैठियों को धक्का मारकर भगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीता सोरेन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले इरफान को चुनाव के बाद जेल जाना पड़ेगा। हिमंता जामताड़ा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन के अवसर पर जामताड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां चंचला चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो किया।