दुबई में फंसे झारखंड के 14 में से 11 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी, भारत पहुंचते ही खिले चेहरे
Jharkhand Migrant Workers Return from Dubai: दुबई में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 11 प्रवासी मजदूर सकुशल भारत लौट आए हैं। ईएमसी कंपनी द्वारा म ...और पढ़ें

दुबई से कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डा पर पहुंचे झारखंड के मजदूर।
HighLights
दुबई में फंसे 11 मजदूर सकुशल लौटे भारत।
कंपनी ने मजदूरी नहीं दी, काम अधिक कराया।
मजदूरों ने सरकार का आभार जताया, देश में रोजगार मांगा।
जागरण संवाददाता, बगोदर/गिरिडीह। Giridih Migrant Workers Return from Dubai: दुबई में फंसे झारखंड के गिरिडीह के बगोदर समेत हजारीबाग व बोकारो के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। दुबई से सभी मजदूर बुधवार दोपहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद सभी अपने घर आ गए।
वतन वापसी होते ही इनके चेहरे में खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके लिए मजदूरो व उसके स्वजनो ने केंद्र व राज्य सरकार समेत मीडिया व सिकंदर अली के प्रति आभार जताया। बताते चले कि सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन कंपनी मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही थी।
वहीं समय से अधिक काम कराया जा रहा था। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की थी।
वतन लौटने के बाद मजदूरों ने कहा कि अगर अपने देश में ही कमाने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वह कभी भी विदेश का रुख नहीं करेंगे।अपने देश में रोजगार नहीं मिलने की वजह से उन्हें मजबूरी में विदेश जाना पड़ता है।
खबरें और भी
वतन लौटे मजदूरों में गिरिडीह बगोदर तिरला के राजेश महतो,डुमरडेली के अजय कुमार महतो,हजारीबाग बिष्णुगढ़ के खेदाडीह के जागेश्वर महतो,सिरैय के बैजनाथ महतो,पारजोरिया के दिलीप महतो,गंगाधर महतो,त्रिलोकी महतो,चुकचुको बसरिया के दीपक कुमार, बरकट्ठा गोरहर के रोहित महतो,सेवा महतो,बोकारो नवाडीह कंजकिरो डालेश्वर महतो शामिल है।