विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शॉर्टकट के चक्कर में नदी की धार में फंसी गिरिडीह पुलिस की बोलेरो,जेसीबी ने बचाई जान

Published: Sun, 31 May 2026 02:00 PM (IST)

Giridih Police गावां थाना क्षेत्र में पुलिस की बोलेरो संकरी नदी में फंस गई, जब वे एक लूटकांड की जांच के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना रहे थे।

HighLights

  1. पुलिस की बोलेरो सकरी नदी में फंसी।

  2. लूटकांड की जांच को जा रही थी पुलिस।

  3. जेसीबी की मदद से वाहन सुरक्षित निकाला।

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में शॉर्टकट रास्ता अपनाना पुलिस को भारी पड़ गया। जांच के लिए जा रही पुलिस की बोलेरो वाहन संकरी नदी में फंस गई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वाहन तेज धार के बीच अटक गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी बैकहो लोडर की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Giridih Police News

जानकारी के अनुसार, 15 मई को हुई लूटकांड से जुड़े कुछ खाली बक्सों को चेरवा के लोहराडीह के पास संकरी नदी में फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस 112 नंबर की बोलेरो से मौके पर जा रही थी। इसी दौरान वाहन नदी पार करने लगा, तभी अचानक पानी बढ़ गया और गाड़ी बीच धारा में फंस गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने तत्काल जेसीबी मंगवाया। जेसीबी की सहायता से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान किसी पुलिसकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल तक पहुंचने के लिए सेरुआ गांव होकर सुरक्षित मार्ग उपलब्ध था, लेकिन जल्दबाजी में पुलिस ने शॉर्टकट रास्ता चुना, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।