विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गिरिडीह पहुंची, आंदोलनकारियों ने कहा- बच्चों का हक लूटने नहीं देंगे

Published: Thu, 27 Aug 2026 01:25 PM (IST)

JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत अभ्यर्थी न्याय मंच की 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' जमुआ पहुंची, जहां लोगों ने इसका स्वागत किया।

जमुमा में भर्ती सुधार यात्रा के दाैरान देवेंद्र महतो और मनोज यादव। (फोटो जागरण)

जमुमा में भर्ती सुधार यात्रा के दाैरान देवेंद्र महतो और मनोज यादव। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा जमुआ में पहुंची।

  2. देवेंद्रनाथ महतो ने युवाओं के हक की आवाज उठाई।

  3. पेपर लीक रोकने, पारदर्शी भर्ती की मांग की गई।

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह)। JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से 24 संकल्प के साथ 24 जिलों के लिए निकाली गई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा बुधवार देर शाम को झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ पहुंची। यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। 

आंदोनकारी देवेंद्रनाथ महतो ने जमुआ बाजार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बच्चों का हक लूटने नहीं दिया जाएगा। लोगों का साथ और प्यार इसी तरह मिलता रहा तो सरकार भी साफ सुथरी और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए बाध्य होगी।

मनोज यादव ने कहा कि एक गरीब पिता बहुत कष्ट सहकर बड़े अरमान से अपने बच्चों को पढ़ता है लेकिन नौकरी के समय उनके बच्चे के हिस्से की नौकरी दूसरे को मिल जाती है। यह सिलसिला झारखंड में पूरी तरह से बंद होगा। योग्यता का सम्मान होगा।

वक्ताओं ने कहा कि यात्रा के दौरान मिल रहे जनसमर्थन से वे अभिभूत हैं।यह यात्रा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेेमरा से निकली है। वक्ताओं ने कहा-झारखंड के बच्चों का भविष्य और सपना बेचने का काम किया जा रहा है। हम यह सपना बेचने नहीं देंगे।

पहले हेमंत सोरेन सरकार पेपर लीक की बात से इनकार कर रही थी, लेकिन जनता के आंदोलन के बाद सरकार ने भी माना कि पेपर लीक हुआ था। कहा कि झारखंड के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजेंगे।

ऐसा कानून बने कि जो नेता या मंत्री इसमें संलिप्त पाए जाएं वे भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ सकें। उपस्थित लोगों से हाथ ऊपर उठवाकर नेताओं ने संकल्प दिलाया कि पेपर लीक और चोरी जैसे मामलों को पूरी तरह से बंद कर युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।