विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षा बंधन पर झारखंड के स्कूलों में रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग ने बदला पहले का फैसला

Published: Mon, 24 Aug 2026 08:20 PM (IST)

Raksha Bandhan School Holiday: झारखंड में रक्षा बंधन के दिन अब स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ...और पढ़ें

रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. झारखंड में रक्षा बंधन पर स्कूलों में अवकाश घोषित।

  2. शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने लिया फैसला।

  3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शिक्षकों ने जताया आभार।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। रक्षा बंधन के दिन झारखंड में विद्यालय बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने इस दिन अवकाश घोषित कर दिया है। खेल दिवस के मद्देनजर पहले रक्षा बंधन के दिन स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था। अब खेल दिवस से जुड़े कार्यक्रम एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि खेल दिवस को लेकर पूर्व से घोषित रक्षाबंधन अवकाश को संशोधित कर सामान्य दिनों की तरह विद्यालय खोलकर खेल से संबंधित कार्यक्रम करने का आदेश निर्गत किया गया था।

इस निर्णय के विरुद्ध शिक्षकों में काफी नाराजगी थी और इसमें संशोधन की मांग कर रहे थे। इस वर्ष रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

गिरिडीह जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा सचिव को ईमेल कर रक्षाबंधन को अवकाश घोषित करने की मांग की थी। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ और झारखंड आफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने शिक्षा सचिव से मिलकर शिक्षकों की भावना से अवगत कराया था।

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की भावना व समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता से करती आ रही है। हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके रक्षाबंधन के दिन अवकाश घोषित कर दिया।

आभार जताने वालों में ऋषिकांत सिन्हा,उमेश प्रसाद वर्मा, दयानंद कुमार, सभ्यता भूषण, कार्तिक वर्मा,निर्णय कुमार,चंदन सिंह, घनश्याम गोस्वामी आदि शामिल हैं।