कम मानदेय और भुगतान में देरी से झारखंड के ऊर्जा मित्र परेशान, CM Hemant Soren को भेज रहे पोस्टकार्ड
Jharkhand Urja Mitra Protestः झारखंड के ऊर्जा मित्र कम मानदेय और समय पर भुगतान न होने से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर से नौकरी जाने के डर के बीच, उन्होंने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के नाम हाथ में पोस्टकार्ड लेकर प्रदर्शन करते ऊर्जा मित्र।
HighLights
ऊर्जा मित्र कम मानदेय और भुगतान में देरी से परेशान।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोस्टकार्ड अभियान से भेजी मांगें।
स्थायी नौकरी, बीमा और बकाया मानदेय की प्रमुख मांग।
संवाद सूत्र, जागरण, धनवार (धनबाद)। Urja Mitra Protestः झारखंड के ऊर्जा मित्र इन दिनों काफी परेशान हैं। एक तो उन्हें बिजली मीटर रीडिंग के एवज में बहुत कम मानदेय मिलता है और वह भी समय पर नहीं मिलता। ऊर्जा मित्रों ने अपनी मांगों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग में ऊर्जा मित्र के रूप में कार्यरत कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर समाधान की मांग की है। लिखा है-उन्हें मिलने वाला मानदेय बेहद कम है और उसका भी समय पर भुगतान नहीं किया जाता, जिससे उनके सामने आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
ऊर्जा मित्रों ने सरकार को भेजे गए पत्र में बताया कि उन्हें बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। साथ ही क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनकी नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कर्मियों ने सरकार से मांग की है कि उनका बकाया मानदेय जल्द भुगतान किया जाए तथा उन्हें मानव दिवस कर्मी के रूप में समायोजित करते हुए स्थायी नौकरी और सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस संबंध में ऊर्जा मित्रों ने पूर्व में धनवार स्थित पुनीत राय स्टेडियम में एक बैठक आयोजित की, जिसमें सर्वसम्मति से सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
खबरें और भी
बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार ने किया। मौके पर रौशन कुमार, उमेश यादव, बीरेंद्र यादव, मुकेश कुमार वर्मा, संजीत तुरी, संजय दास समेत कई ऊर्जा मित्र उपस्थित थे। सभी ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए जल्द समाधान की मांग की।