Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में झामुमो ने भाजपा को दिया झटका, हेमंत सरकार के मंत्री ने 2029 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:49 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 2029 विधानसभा चुनाव में झामुमो की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का दावा किया है। गिरिडीह में भाजपा, माले और ...और पढ़ें

    बिरनी में झामुमो की सभा को संबोधित करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू। (फोटो जागरण)

    बिरनी में झामुमो की सभा को संबोधित करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. झामुमो मंत्री ने 2029 में पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का दावा किया।

    2. गिरिडीह में भाजपा समेत 101 नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ली।

    3. झामुमो की नीतियां और विकास कार्य लोगों को आकर्षित कर रहे।

    संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2029 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

    गौरतलब है कि फिलहाल झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) का समर्थन प्राप्त है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों के बहुमत की आवश्यकता होती है, जबकि झामुमो के अपने 34 विधायक हैं।

    गिरिडीह के झामुमो विधायक और मंत्री सोनू शुक्रवार को बिरनी प्रखंड के भरकट्टा मैदान में पार्टी के मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस माैके पर भाजपा नेता-नारायण पांडेय और मनोज सिंह समेत माले और कांग्रेस छोड़कर आए विभिन्न पंचायतों के 101 सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

    मंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि झामुमो आम जनता की पार्टी है और सरकार गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान सम्मान योजना, अबुआ आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव-गांव तक बदलाव दिख रहा है।

    इसी से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा व विधान सभा के चुनाव में कोडरमा लोकसभा से लेकर बगोदर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का परचम लहरेगा।

    साथ ही पूरे गिरिडीह जिला में छह विधानसभा में झामुमो का हरा झंडा ही लहरेगा। जो झारखंडी की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा। वर्ष 2029 के चुनाव में झारखंड में बड़ा बदलाव होगा। झामुमो को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

    झामुमो में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि झामुमो की नीतियों और मंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने संकल्प लिया कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी व संचालन सचिव कृष्णमुरारी प्रसाद ने किया । मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी , प्रणव वर्मा ,त्रिभुवन मंडल, शालिनी गुप्ता असगर अंसारी, रिजवी अंसारी आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी