विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC-JSSC Scam: कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी के रिश्तेदारों पर सीआइडी का शिकंजा, भाई-भाभी को गिरिडीह से उठाया

Published: Wed, 19 Aug 2026 07:09 AM (IST)

जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीआईडी की जांच गिरिडीह तक पहुंच गई है। मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई ...और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती घोटाले में सीआइडी ने गिरिडीह में की छापामारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती घोटाले में सीआइडी ने गिरिडीह में की छापामारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में पेपर लीक व हेराफेरी की जांच की आंच अब गिरिडीह में और बढ़ गई है। जांच एजेंसी ने दबिश बनाते हुए सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को धावा बोला और इस पूरे मामले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी के रिश्तेदार को कब्जे में लेकर पूछताछ की कार्रवाई शुरू की।

मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने सीआइडी के कब्जे में आने के बाद कई राज उगले हैं, उस आधार पर जांच एजेंसी ने अपनी जांच के दायरे को बढ़ाते हुए कार्रवाई करने में जुटी है। सीआइडी की टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद, गांडेय समेत अन्य स्थानों पर मास्टरमाइंड अभय तिवारी के रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की।

इस क्रम में अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी व अक्षय की पत्नी को अपने कब्जे में लेते हुए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों में से अक्षय तिवारी से गांडेय थाना में जबकि उसकी पत्नी से महिला थाने में लंबी पूछताछ की गई।

इस क्रम में सीआइडी की टीम ने दोनों को थाने के बंद कमरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूछताछ कर कई राज उगलवाने में जुटी रही। मंगलवार की देर शाम को दोनों को लेकर सीआइडी की टीम गिरिडीह से रांची के लिए निकल गई।

हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी कुछ भी जानकारी देने से परहेज करते रहे और मामला सीआइडी की होने की बात कह कर कन्नी काटते रहे।