यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: 'झारखंड का जल-जंगल-जमीन...', Kalpana Soren ने आदिवासियों संग की चर्चा, कर दी ये अपील
Kalpana Soren झारखंड में कल्पना सोरेन सोमवार को गांडेय प्रखंड के गांवों में जनता से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने खम्भरटांड़ मैदान में आदिवासिय ...और पढ़ें

HighLights
- कल्पना ने गांडेय में आदिवासियों के साथ किया संवाद
- उलगुलान रैली को सफल बनाने का किया आह्वान
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। Kalpana Soren झारखंड का जल-जंगल-जमीन यहां के लोगों का है। इसके बावजूद भी यहां के आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है। अपने हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए जनता से चुनकर संसद पहुंचना होगा। ये बातें गांडेय विधानसभा उप चुनाव की आइएनडीआइए की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कही।
वे सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद कर रही थी। खम्भरटांड़ मैदान में आदिवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या शामिल होने की अपील की।
शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोराआम पहुंची कल्पना
संवाद के दौरान आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपनी समस्याएं रखी। कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी। अपने अधिकांश संवाद उन्होंने संथाली भाषा में किया।
खबरें और भी
कल्पना सोरन आज जाएंगी बेंगाबाद