Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren: 'अब दिल्ली तक गूंजेगी आपके हित की आवाज', कल्पना सोरेन ने जनता से कर दिया वादा

    Updated: Wed, 15 May 2024 11:19 AM (IST)

    Kalpana Soren in Giridih कलपना सोरेन मंगलवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विधायक बिनोद सिंह के समर्थन में चुनावी प्रचार करने गिरिडीह के तिसरी पहुंचे। इ ...और पढ़ें

    Kalpana Soren: 'अब दिल्ली तक गूंजेगी आपके हित की आवाज', कल्पना सोरेन ने जनता से कर दिया वादा (फोटो- जागरण)
    Kalpana Soren: 'अब दिल्ली तक गूंजेगी आपके हित की आवाज', कल्पना सोरेन ने जनता से कर दिया वादा (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. तिसरी के गांधी मैदान में विनोद सिंह के समर्थन में हुई सभा
    2. करीब 45 मिनट तक तिसरी में रहीं JMM नेत्री कल्पना

    संवाद सहयोगी, तिसरी। Kalpana Soren in Giridih गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कलपना सोरेन मंगलवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विधायक बिनोद सिंह के समर्थन में तिसरी गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में बहुत नेक व गरीबों के मसीहा विनोद सिंह इस बार इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा आम लोगों की हक और अधिकार के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। अब बारी है कि इनकी आवाज आपके हित में दिल्ली तक गूंजे। इसलिए, आप सभी का वोट आशीर्वाद स्वरूप इन्हें मिले तो दिल्ली में आपके हक की आवाज उठाई जाएगी।

    तिसरी, गांवा व देवरी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी- कल्पना

    कल्पना सोरेन ने आगे यह भी कहा कि तिसरी, गांवा व देवरी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा की यहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में बहुत ही बढ़िया काम कर रहे थे, लेकिन यह भाजपा के लोगो को रास नही आया और झूठे आरोपों के तहत फंसा कर जेल भेज दिया।

    चिलचिलाती धूप में झामुमो नेत्री सह गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के भाषण सुनने को लेकर घंटों डटे रहे। कल्पना सोरेन तीन बजकर 51 मिनट पर तिसरी गांधी मैदान में उपस्थित हजारों लोगों का अभिवादन किया।

    महिला मंडल की सदस्यों ने कल्पना सोरेन का किया स्वागत

    कार्यक्रम में कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जेएमएम के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। महिला मंडल की सदस्यों ने कल्पना सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत की।

    खबरें और भी

    माले पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा की तिसरी के चुनावी सभा में हजारों की भीड़ ने यह बता दिया कि कोडरमा लोकसभा से विनोद सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा का देश में चार सौ पार का नारा अब नारा बन कर रह जाएगा। क्योंकि भाजपा के दस वर्षो में बेरोजगारी, महंगाई से आम जन त्राहिमाम है।

    विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा लोक सभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के सांसद और विधायक रहने के बाद भी पूर्व से मांग की जा रही डिग्री कालेज का नींव तक नहीं रखा गया। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों ने कई समस्याओं से अवगत कराया हे। चुनावी सभा का संचालन माले नेता मुन्ना राणा जबकि अध्यक्षता लालो मुर्मू ने की।

    ये भी पढ़ें- 

    Water Crisis In Ranchi: रांची में आज 8 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, विभाग ने बताई पूरी वजह

    'चोरी के और खजाने खोजे जाने बाकी...', PM Modi ने दे दिया बड़ा संकेत; सियासी पारा हाई