विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, महिलाओं के इस आरोप से अधिकारी भी हैरान

By Bk DasEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 21 Mar 2025 04:35 PM (IST)

झारखंड के अलग-अलग गांवों में मुख्यमंत्री मंईयां योजना की तीसरी किश्त की राशि नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में एक और समस्या (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में एक और समस्या (जागरण)

संवाद सूत्र, बनियाडीह (गिरिडीह)। Jharkhand News: गिरिडीह कोयलांचल समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री मंईयां योजना की तीसरी किश्त की राशि नहीं मिलने से महिलाएं काफी परेशान हैं। पैसा लेने के लिए महिलाएं दिन भर बैंकों और प्रज्ञा केंद्रों में जमीं रहती है।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजन की तीसरी किस्त जारी करने में बाद महिलाओं में खलबली मच गई है।

कागजात सही देने के बाद भी टाइपिंग में जानबूझकर की जा रही गलती

जिनके खाते में पैसा आ गई वे महिलाएं गदगद है। जिन्हें पैसा खाते नहीं आया है । वैसे महिलाओं में मायूस होकर अपने घर वापस लौट रहे हैं। वे अपने प्रपत्रों को सुधारने के लिए बैंकों और प्रज्ञा केंद्रों को चक्कर लगा रही है। क्षेत्र की अनीता देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, आशा देवी आदि ने बताया कि प्रज्ञा केंद्रों की ओर से कागजात सही देने के बाद भी टाइपिंग में कुछ न कुछ गलती कर दी गई है। महिलाओं के इस आरोप से अधिकारी भी हैरान हो गए हैं।

अब इस लापरवाही का खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। अधिकांश जरुरतमंद महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त के 7500 रुपये नहीं भेजी गई है। जिससे महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। और अब इन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

चहारदीवारी पर लिस्ट चिपकाई गई

वहीं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभ नहीं मिलने पर बेरमो प्रखंड व अंचल कार्यालय में महिला लाभुकों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को महिला लाभुक प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचकर अधिकारी व कर्मचारियों से राशि नहीं मिलने की जानकारी लिया। परंतु अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी।

अंचल कर्मी द्वारा कार्यालय के चहारदीवारी पर लिस्ट चिपका कर निष्क्रिय आधार व होल्ड किया गया खाता की जानकारी लाभुकों को दिया गया। लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए महिलाये तथा पुरुषों की काफ़ी भीड़ जुटी रही।

लिस्ट के अनुसार फुसरो नगर परिषद मे कुल 8945 लाभूक है। इनमे से 1617 महिलाओं का आधार कार्ड निष्क्रिय एवं 2675 लाभूक का खाता को किसी कारणवश होल्ड पर रखा गया है। इस तरह बेरमो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र मे कुल 16891 लाभूक है, जिसमे 10838 लाभुक का खाता को होल्ड पर रखा गया है।

वर्जन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जिन लाभुकों का खाता में योजना की राशि नहीं आया है। उसका लिस्ट उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रखंड के सभी पंचायत भवन में लिस्ट सार्वजनिक किया गया है, जबकि अंचल कार्यालय के चहारदीवारी पर शहरी क्षेत्र का लिस्ट जारी किया गया है। इसमें आगे क्या करना है उसकी जानकारी अभी तक वरिये पदाधिकारी द्वारा नही दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: तो इसलिए मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आ रहा, अधिकारी ने बताई अंदर की एक-एक बात

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 2 नीति अपना रही सरकार? पैसा नहीं मिलने पर उठे सवाल