Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड के इस जिले की चमकेगी किस्‍मत! करोड़ों की लागत से बनने जा रही हैं चकाचक सड़कें

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 04:29 PM (IST)

    Jharkhand News बिरनी के विभिन्न गांवों में नौ जर्जर सड़कों की मरम्मत व इनका सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसमें 13 करोड़ एक लाख 44 हजार खर्च किए जाएंगे। इसकी प् ...और पढ़ें

    गिरिडीह के बिरनी की नौ जर्जर सड़कों की दशा सुधरेगी।
    गिरिडीह के बिरनी की नौ जर्जर सड़कों की दशा सुधरेगी।

    संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। बिरनी के विभिन्न गांवों में नौ जर्जर सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण 13 करोड़, एक लाख 44 हजार की लागत राशि से होगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व बगोदर विधायक विनोद सिंह को बधाई दी है।

    ग्रामीणों को आवाजाही में होगी सुविधा

    माले के नेता सीताराम सिंह, प्रमुख रामू बैठा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें काफी जर्जर हो गई थीं। ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की मांग पुरानी थी। सड़क की मरम्मत होने से संबंधित गांवों की ही नहीं, बल्कि अन्य गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

    इन सड़कों की सुधरेगी दशा

    जुटहाआम से ग्रांयडीह पथ, गुड्डीटांड़ से बंगराकला पथ, चानो रोड से कपिलो पथ, सरिया रोड से बनपुरा पथ, चानो रोड से रजमनियां पथ, बलीडीह-मालहो-शाखाबारा पथ, कोवाड़ -कोडरमा रोड से गांडो पथ, सिमराढाब से तेतरिया-सलयडीह पथ, मेन रोड से गोविंदाडीह पथ की दशा में सुधरेगी। इसके लिए शीघ्र ही निविदा निकलेगी।

    कहा कि वर्ष 2024 में बगोदर विस क्षेत्र के बिरनी, सरिया, बगोदर में विकास की गंगा बह रही है। बगोदर विधायक विनोद सिंह जनता की जनसमस्या को देख समाधान करने में लगे रहते हैं। सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहे हैं। इसी का परिमाण बगोदर में विकास निरंतर हो रहा।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं ग्रामीण

    यह सड़क काफी जर्जर हो गई थी। सड़क बनने के बाद से एक बार भी मरम्मत नहीं हुई थी। विधायक विनोद सिंह की प्रयास से सड़क मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी- राजेश विश्वकर्मा, बिरनी।

    जनता की भावना को देखते इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति बड़ी उपलब्धि है। यह सड़कें बहुत ही उपयोगी है। इससे कई गांवों में गमनागमन सुचारू होगा। मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है- राजकिशोर रजक, बिरनी।

    सड़क सुदृढ़ीकरण होने से प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक गमनागमन सुलभ होगा। सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय से हो रही थी। सरकार व जनप्रतिनिधियों ने मांग पूरी की- चंदन माथुर सेठ, बिरनी।

    यह भी पढ़ें: 'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: गीता कोड़ा के बाद अब इस दिग्‍गज नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात