गिरिडीह पुलिस ने डाकू सुल्तान को दबोचा, रिश्तेदार के घर छिपा था ओडिशा पुलिस का वांछित अपराधी
Odisha Robbery Accused Arrested: ओडिशा के बालासोर में हुई डकैती के एक आरोपी सुल्तान अंसारी को झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया है। गांडेय पुलिस ...और पढ़ें

बालासोर में डकैती कांड का अभियुक्त सुल्तान अंसारी।
HighLights
ओडिशा डकैती का आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार।
गांडेय पुलिस ने सुल्तान अंसारी को पकड़ा।
आरोपी रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था।
संवाद सहयोगी, जागरण, गांडेय (गिरिडीह)। Giridih News: ओड़िशा के बालासोर जिले के सहदेव कुंटा थाना क्षेत्र में हुए डकैती कांड का एक आरोपित झारखंड के गिरिडीह में छिपा मिला। गांडेय थाना पुलिस ने 40 वर्षीय सुल्तान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ओड़िशा पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तार सुल्तान अंसारी देवघर जिले के देवीपुर थाना अंतर्गत फूलकारी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह बालासोर में हुई लूट की घटना में शामिल था और फरारी के दौरान गांडेय थाना क्षेत्र के कारोडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आकर छिपा हुआ था। गुप्त सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को ओड़िशा पुलिस के हवाले किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नौ अप्रैल को भी ओड़िशा पुलिस आरोपितों की तलाश में गांडेय पहुंची थी, लेकिन तब सुल्तान पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। छापेमारी के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।