Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: अगले 10 दिन के भीतर आ जाएगी मंईयां सम्मान की राशि, इस विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशखबरी

    By Uday Ray Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Tue, 25 Mar 2025 11:28 AM (IST)

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र गांडेय से मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी सामने आई है। यहां की 11298 महिलाओं के खाते में अगल ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना को लेकर बीडीओ ने दी अच्छी खबर
    2. कल्पना सोरेन के विधानसभा में महिलाओं की परेशानी होगी दूर

    संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। Jharkhand News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 7500 रुपये नहीं मिलने से महिलाओं में आक्रोश है। सोमवार को विभिन्न पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं प्रखंड मुख्यालय पहुंची। महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचकर राशि नहीं मिलने पर रोष जताया।

    भारी विरोध के बाद अब विभाग ने गांडेय विधानसभा की महिलाओं के लिए खुशखबरी दे दी है। बताया जा रहा है कि 10 दिन के भीतर इन महिलाओं के अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

    बताया गया कि गांडेय प्रखंड में कुल 38525 महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना का फार्म भरा था। उनमें से 25786 महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की किस्त पहुंची है।

    विभिन्न प्रकार की त्रुटियाें के कारण प्रखंड की 11259 महिलाओं के खाते में अभी तक 7500 रुपये नहीं आए हैं, जबकि 1298 महिलाओं का फॉर्म सत्यापित नहीं हो सका है। 182 महिलाओं का नाम योजना की पात्रता पूर्ण नहीं करने के कारण सूची से हटा दिया गया है।

    10 दिन के भीतर महिलाओं के लिए आ जाएगी खुशखबरी

    बीडीओ निशात अंजुम ने कहा कि जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग से जानकारी मिली है कि जिन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान के 7500 रुपये नहीं पहुंचे। उन सभी 11298 महिलाओं के खाते में अगले 10 दिन के अंदर राशि भेजी जाएगी।

    वंचित महिलाओं को आधार से लिंक कराने के लिए मिल सकता है समय

    झारखंड में मंइयां सम्मान योजना से वंचित लाभुकों को लाभ देने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद मंगलवार को फैसला ले सकती है। वंचित 22 लाख के करीब लाभुकों को लेकर संभावना जताई जा रही है कि उन्हें तीन माह के लिए सम्मान राशि देकर आधार से लिंक कराने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    योजना के तहत आधार से लिंक कराने के बाद ही लाभुकों को अगली किस्त की राशि दी जाएगी। बैठक में कुछ विधेयक लाने पर भी विचार किया जा रहा है। इन विधेयकों में अहम है झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2025, जिसमें कारागारों में कई सुधारात्मक कार्यों को लेकर निर्णय होना है। मंगलवार को शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। नाराज महिलाओं की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: तो इसलिए मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आ रहा, अधिकारी ने बताई अंदर की एक-एक बात

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 2 नीति अपना रही सरकार? पैसा नहीं मिलने पर उठे सवाल