Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह के तिसरी में बोलेरो-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत; हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

    गिरिडीह के तिसरी में बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में प्रिंस कुमार और विवेक कुमार नामक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन् ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में युवकों की माैत के बाद अस्पताल परिसर में विलाप करते स्वजन। (फोटो जागरण)

    सड़क हादसे में युवकों की माैत के बाद अस्पताल परिसर में विलाप करते स्वजन। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. तिसरी में बोलेरो-बाइक की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत।

    2. मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई।

    3. हेलमेट न पहनने से गंभीर चोटें, बोलेरो चालक फरार।

    संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह)। तिसरी-गांवा मुख्य सड़क पर पालमो मध्य विद्यालय के सामने बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक प्रिंस कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तिसरी पुलिस ने उसे एंबुलेंस से तिसरी अस्पताल पहुंचाया।

    इलाज के दौरान विवेक कुमार ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतकों की मां, बहन समेत अन्य महिलाओं के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

    बताया गया कि बाइक से तिसरी के राउतडीह निवासी विजय राउत के पुत्र प्रिंस राउत व बिजेंद्र राउत के पुत्र विवेक राउत तिसरी से मिठाई लेकर घर जाने के दौरान सामने से काली रंग की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो के ड्राइवर सीट का अगला हिस्सा और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    प्रथम दृष्टया लोगों ने बताया कि टक्कर जोरदार होने से बाइक में सवार दोनों युवक दूर तक फेंका गए। दोनों के सिर व सीने में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बोलेरो को छोड़कर सवार लोग चालक समेत फरार हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

    खबरें और भी

    घटना के एक घंटा बाद दोनों मृत युवक की पहचान हो सकी। तब जा कर उनके स्वजन को खबर की गई।दोनों युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहने रहते तो जान बच सकती थी। मृतक प्रिंस कुमार संत मेरिज स्कूल का दसवीं का छात्र था ओर विवेक राउत इंटर में पढ़ाई करता था।

    अस्पताल में मृतक के बड़े चाचा जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत,मुखिया प्रतिनिधि महेश राउत,भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, उदय साव,नरेश यादव सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। बोलेरो व बाइक जब्त कर ली गई है।