Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों में गिरिडीह के भी दो, झारखंड के कुल 13 श्रमिक फंसे

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 09:04 AM (IST)

    बीते 12 नवंबर को दिवाली की सुबह उतराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे की खबर से पूरा देश हिल गया। इसमें 40 मजदूर फंसे हुए हैं जिनमें से दो गिरिडीह के बिर ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों में गिरिडीह के भी दो।
    उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों में गिरिडीह के भी दो।

    जासं, गिरिडीह। उतराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग बनाने में फंसे 40 मजदूरों में दो गिरिडीह के बिरनी के भी हैं। सोमवार सुबह यहां बिरनी प्रमुख रामू बैठा ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी, तो घर में कोहराम मच गया।

    नेशनल हाईवे के निर्माण में लगे हुए थे मजदूर

    नेशनल हाइवे सड़क निर्माण कार्य में वहां 38 अन्य विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों के साथ ये भी लगे हुए थे। वहां के कंट्रोलरूम के एसआई सुनील ने यह जानकारी दी है।

    स्थानीय फंसे श्रमिकों में बिरनी के सिमराढाब के बुधन महतो का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय सुबोध वर्मा व केशोडीह विश्वजीत वर्मा है।

    एनएचआई डीसीएल कंपनी में वे काम करने गए थे। दोनों के घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है। बुधन महतो का एक पुत्र, एक पुत्री है। पुत्री का विवाह हो चुका है। दोनों दो माह पूर्व काम करने के लिए गए थे।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मजदूर विश्वजीत वर्मा

    मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा ऑक्‍सीजन व खाना

    प्रशासन राहत कार्य मे लगा है। एसआई के मुताबिक सभी लोग सकुशल हैं । सुरंग में फंसे लोगों तक प्रशासन ऑक्सीजन व खाना पहुंचा रहा है।

    सोमवार अलसुबह करीब चार बजे सूचना मिलते ही पीड़ित के घर पहुंच स्वजन को घटना की जानकारी दी गई। प्रमुख ने सभी स्वजन को सकुशल होने की बात कही तो स्वजनों का रोना-धोना बंद हुआ।

    सुबोध वर्मा

    12 नवंबर सुबह नौ बजे की है घटना

    प्रमुख ने उत्तरकाशी के एसपी अर्पणा यदुवंशी, मुख्य विकास पदाधिकारी गौरव कुमार व कंट्रोल रूम के एसआई सुनील से मोबाइल पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली।

    एसपी अर्पणा यदुवंशी ने बताया कि घटना 12 नवंबर सुबह करीब नौ बजे की है। सभी मजदूर कार्य मे लगे हुए थे।

    टनल में फंसे मजदूरों के नामों की सूची

    इसी बीच सुरंग का एक हिस्सा बैठ गया। इससे सभी कार्यरत मजदूर व कर्मी फंस गए। उनके राहत बचाव में प्रशासन पूरी तरह लगा है। सभी लोग सकुशल है।

    मजदूरों के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना नही हुई है। श्रमिक सुबोध वर्मा का विश्वजीत वर्मा मौसा है। सुबोध वर्मा घर से सितंबर माह के पहले सप्ताह में काम करने गया था।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2023: पटाखों के शोर में घुट गया धनबाद, जमकर हुई आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण का लेवल; बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

    यह भी पढ़ें: उफ... पीकर चढ़ती नहीं! हजारीबाग में बेची जा रही मिलावटी शराब, टॉप कंपनियों की बोतलों में भरा जा रहा है पानी

    खबरें और भी