Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: गिरिडीह में पुलिस-महिलाओं के बीच हाथापाई, एक को धर दबोचा; साइबर आरोपी को करने गई थी गिरफ्तार

    By Uday Kumar Ray Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 04:39 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के गिरिडीह में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय महिलाओं ने हाथापाई करना शुरू कर दी। इस दौरान थाना प्रभ ...और पढ़ें

    गिरिडीह में पुलिस-महिलाओं के बीच हाथापाई, एक को धर दबोचा; साइबर आरोपी को करने गई थी गिरफ्तार
    गिरिडीह में पुलिस-महिलाओं के बीच हाथापाई, एक को धर दबोचा; साइबर आरोपी को करने गई थी गिरफ्तार

    HighLights

    1. थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव को हल्की चोट आई
    2. एक साइबर आरोपित अपनी ससुराल मोहलीडीह आया था।

    संवाद सूत्र, गांडेय (गिरिडीह)। गिरिडीह के घाटकुल पंचायत के मोहलीडीह गांव में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस साइबर अपराधी को पकड़ने पहुंची। इस दौरान पुलिस के साथ महिलाओं ने जमकर हाथापाई कर दी। इससे थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव को हल्की चोट आई है।

    महिलाओं के विरोध के बावजूद पुलिस साइबर आरोपित को अपने साथ ले जाने में सफल रही। बिहार के जमुई निवासी एक साइबर आरोपित अपनी ससुराल मोहलीडीह आया था।

    गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस 

    गुप्त सूचना पर गांडेय पुलिस उक्त साइबर आरोपित को गिरफ्तार करने मोहलीडीह गांव पहुंची। पुलिस जब युवक को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तब महिलाओं ने विरोध कर दिया।

    इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई करना शुरू कर दी। मामला बढ़ता देखते हुए गांडेय पुलिस आरोपित को पकड़कर वापस थाना लौट आई। हालांकि, दोबारा गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव गांडेय थाना और ताराटांड थाना से पुलिस बल को लेकर मोहलीडीह गांव पहुंचे।

    पुलिस को देखकर घर की महिलाएं हुईं फरार

    इसके बाद पुलिस को देखकर घर की महिलाएं समेत अन्य सदस्य फरार हो गए। पुलिस जब साइबर अपराधी के घर में तलाशी के लिए पहुंची तब घर में करीब दो टन अवैध कोयला रखा हुआ मिला। पुलिस कोयला को जब्त कर गांडेय थाना ले जाने के लिए ट्रैक्टर में लोड कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Saraikela News : छठ कर रही मां का उजड़ा कोख, घाट पर डूबने से बेटे की चली गई जान; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या की रच डाली साजिश, शूटरों को दी थी चार लाख की सुपारी; वजह जान चौंक जाएंगे आप

    यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: रंग मे पड़ा भंग! अमेरिका से छठ पूजा मनाने घर आ रहे इंजीनियर की रास्ते में मौत; परिवार में पसरा मातम

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja: छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज, धनबाद में घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था; मेडिकल टीम के साथ गोताखोर भी रहेंगे तैनात

    खबरें और भी