Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी का वादा कर नाबलिग संग दुष्‍कर्म के बाद शख्‍स हुआ फरार, शिकायत मिलने पर पुलिस ने बिछाया जाल; बिहार में बसे घर से दबोचा

    By Ravi Kant SinghEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:12 PM (IST)

    गोड्डा में बा‍जितपुर गांव की एक नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ...और पढ़ें

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित धराया, पुलिस ने भेजा जेल।
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित धराया, पुलिस ने भेजा जेल।

    संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। बाजितपुर गांव की एक नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित रोशन कुमार साहनी बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव का रहने वाला है।

    22 साल का है आरोपित

    22 वर्षीय रोशन कुमार साहनी को पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार और सहायक पुलिस निरीक्षक खालिद अहमद खान ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    बता दें कि बीते 13 सितंबर को पीड़िता की ओर से उक्त युवक पर प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ यौन शोषण करने, बाद में शादी से इंकार कर जाने का आरोप लगाया गया था।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    फरार आरोपित को जाल बिछाकर पुलिस ने पकड़ा

    दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।परंतु वह फरार चल रहा था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वह इन दिनों गांव आया है।

    पुलिस ने जाल बिछाया और कहलगांव के सहनी टोला स्थित उसके घर से ही उसे दबोच लिया। थाना लाने के पश्चात आरोपित को जेल भेज दिया गया।इस अवसर पर कई सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: गोमो स्‍टेशन में गर्भवती की हालत देख निकल पड़े सबके आंसू, खून से लथपथ महिला दर्द में लगाती रही मदद की गुहार; नवजात की हुई मौत

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब इतने रुपये में बन जाएगा DL, ऐसे करें अप्लाई