यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nishikant Dubey : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति
Nishikant Dubey Assets गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार पर्चा भरा। चौथी बार नामांकन दाखिल करने वाले निशिंकात दुबे के ...और पढ़ें

HighLights
- हलफनामे में चल अंचल संपत्ति में निशिकांत के नाम 21 करोड़
- पत्नी अनामिका गौतम के नाम 51 करोड़ से अधिक की संपत्ति
जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डा निशिकांत दुबे के नाम करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 28.32 करोड़ चल संपत्ति है, जबकि 43.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
इसमें भागलपुर, पटना, मुंबई, गुडगांव और दिल्ली में फ्लैट और फार्म हाउस शामिल है। 2019 के हलफनामे में निशिकांत दुबे के पास लग्जरी वाहनों का भी काफिला था, लेकिन 2024 में वाहनों के संबंध में काेई उल्लेख नहीं है। संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी अनामिका गौतम उनसे आगे हैं। उनकी पत्नी के नाम कुल 51.13 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। वहीं, निशिकांत के नाम 21.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
शुक्रवार को अपने नामांकन प्रपत्र के साथ उन्होंने अपने हलफनामे में इसका उल्लेख किया है। जसीडीह, ध्रुवा, मोहनपुर, बुढ़ई, देवीपुर, कुंडा और गोड्डा नगर थाना में दुबे के खिलाफ अलग-अलग आठ प्राथमिकी दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में लंबित हैं।
2019 हलफनामे में सांसद के पास 46 करोड़ की चल अचल संपत्ति
वहीं, वर्ष 2019 के हलफनामे के अनुसार, निवर्तमान सांसद के पास कुल 46 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। बीते पांच साल में यह बढ़कर 72 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। दायर पर्चा के अनुसार निशिकांत दुबे ने वर्ष 2018 में डॉक्टर ऑफ फिलोस्फी इन मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।
खबरें और भी
गोड्डा लोकसभा सीट से वह लगातार चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले तीन चुनावों में उन्हें सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें-
Hemant Soren के मामले में नया खुलासा, 22.61 करोड़ था 4.83 एकड़ जमीन का सर्किल रेट; मगर...