विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरने पर बैठे बाबूलाल मरांडी, गोड्डा में स्थिति तनावपूर्ण

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Thu, 20 Apr 2017 03:59 PM (IST)

बाबूलाल मरांडी भी राजभवन के समक्ष गोड्डा में अडानी ग्रुप के प्रस्तावित पॉवर प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

धरने पर बैठे बाबूलाल मरांडी, गोड्डा में स्थिति तनावपूर्ण
धरने पर बैठे बाबूलाल मरांडी, गोड्डा में स्थिति तनावपूर्ण

रांची/गोड्डा, जेएनएन। अडाणी पावर प्लांट का विरोध कर रहे पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के अनशन का आज पांचवां दिन है। इस बीच, कई महिलाओं को पानी चढ़ाया जा रहा है। प्रदीप यादव अनशन से उठने को तैयार नहीं हैं। इस बीच, झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी आज यहां राजभवन के समक्ष गोड्डा में अडानी ग्रुप के प्रस्तावित पॉवर प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। धरने में सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए 

गोड्डा में स्थिति तनावपूर्ण

गोड्डा में स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है। प्रदीप यादव के समर्थकों ने हरवे हथियार के साथ रैली निकाली। उधर, कंपनी को जमीन देने वाले लोग प्रदीप यादव का पुतला दहन करेंगे। लोगों का कहना है कि हमलोग दहशत में हैं। प्रशासन हमलोंगों को सुरक्षा दे।

यह भी पढ़ेंः कलयुगी पिता ने चार वर्षीय बेटे का गला काटा, सिर हाथ में लेकर घूमा

यह भी पढ़ेंः अनोखी शादीः न घोड़ा न गाड़ी, जेल से आया दूल्हा लगाए हथकड़ी