Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे को चुनौती देंगी इस कद्दावर नेता की बहू, महागठबंधन ने दिया टिकट

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 03:07 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मंगलवार को कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इस लिस ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे को चुनौती देंगी इस कद्दावर नेता की बहू, महागठबंधन ने दिया टिकट (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे को चुनौती देंगी इस कद्दावर नेता की बहू, महागठबंधन ने दिया टिकट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस ने गोड्डा से टिकट दिया
    2. दीपिका पहली बार महागामा विधानसभा से 2019 में विधायक बनीं

    संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। इंडी गठबंधन की ओर से झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट पर मंगलवार की देर शाम प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया है। इससे यहां के महागठबंधन कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

    कार्यकर्ताओं ने गोड्डा लोकसभा से पहली बार महिला को प्रत्याशी बनाए जाने तथा दीपिका पांडे सिंह पर भरोसा जताने के लिए आलाकमान के प्रति आभार प्रकट किया है।

    दीपिका पहली बार महागामा विधानसभा से 2019 में विधायक बनीं

    दीपिका पहली बार महागामा विधानसभा से 2019 में विधायक बनी हैं। इनके ससुर अवध बिहारी सिंह एकीकृत बिहार में चार बार विधायक और वर्ष 1983 से फरवरी 1990 तक पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं। अवध बिहारी सिंह वर्ष 1972 में पहली बार जनसंघ से विधायक बने।

    इसके बाद 1980 से लगातार 1995 तक तीन बार कांग्रेस से विधायक बने। 1995 में भाजपा से अशोक कुमार भगत ने उन्हें पराजित किया। वर्ष 2019 में दीपिका पांडेय सिंह ने अपने राजनीतिक विरासत को वापस ले लिया।

    ये भी पढ़ें- 

    UPSC Result: ज्‍यादा देर पढ़ने से बेहतर... सिविल सर्विसेज में ऋषभ को मिला 167 रैंक, शेयर किया अपना सक्‍सेस मंत्र

    Jharkhand News: हेमंत सोरेन के गले की फांस बनीं उनकी भाभी, फिर बता दी अंदर की बात; नए बयान से मचेगा सियासी बवाल