विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हौसलों की उड़ान: बीमारी में खोया हाथ तो मुंह से पकड़ी कलम, 10वीं बोर्ड में हासिल किए 93.8% अंक

Published: Mon, 08 Jun 2026 06:28 AM (IST)

सेरेब्रल पाल्सी से जूझते हुए मोहम्मद फैजान उल्लाह ने झारखंड बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 93.8% अंक प्राप्त कर एक ...और पढ़ें

मुंह से लिखते हुए फैजान। फोटो जागरण

मुंह से लिखते हुए फैजान। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, महगामा (गोड्डा)। सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर शारीरिक चुनौती को पार करते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र मो फैजान उल्लाह से झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने फैजान की उपलब्धि, संघर्ष और अटूट आत्मविश्वास की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री ने कहा कि सफलता का आधार केवल शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम होता है। फैजान ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

C-166-1-DNB1113-416468

उन्होंने बताया कि जब हाथों ने साथ देना बंद कर दिया, तब फैजान ने अपने मुंह को ही कलम बनाकर पढ़ाई जारी रखी और दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की। उनका संघर्ष और उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सरकार करेगी मदद 

मंत्री ने कहा कि मो. फैजान उल्लाह की सफलता केवल गोड्डा या झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि फैजान अपनी प्रतिभा, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

इस अवसर पर मंत्री ने फैजान को आश्वस्त किया कि उनकी शिक्षा और उच्च अध्ययन के मार्ग में आर्थिक संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार और समाज की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड के शेख भिखारी अस्पताल की लिफ्ट बीच में हो गई बंद, देर तक तड़पता रहा अंदर फंसा बुजर्ग मरीज

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी का आतंक जारी, पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक से 5 करोड़ की डिमांड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।