Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा से देवघर के बीच चलेगी वीकली मेला स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:58 PM (IST)

    गोड्डा से देवघर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक हर रविवार को चलेगी। सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक है, जिसमें चार सोमवारी पड ...और पढ़ें

    गोड्डा से देवघर के बीच चलेगी वीकली मेला स्पेशल ट्रेन

    गोड्डा से देवघर के बीच चलेगी वीकली मेला स्पेशल ट्रेन

    HighLights

    1. गोड्डा-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से शुरू।

    2. सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा।

    3. रत्नेश्वरनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां पूरी।

    संवाद सहयोगी, गोड्डा। आगामी श्रावणी मेला को लेकर मेला स्पेशल ट्रेन गोड्डा से देवघर के बीच दो अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी। यह सप्ताहिक ट्रेन हर रविवार को दो अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी।

    पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा से यह ट्रेन संख्या 03443 रविवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर देवघर के लिए रवाना होगी, जो शाम तीन बजकर 20 मिनट पर देवघर पहुंचेगी।

    वहीं, देवघर से यह मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 03444 रविवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर गोड्डा के लिए रवाना होगी और गोड्डा यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन सिर्फ रविवार को होगा, जबकि गोड्डा से देवघर के बीच सोमवार से शनिवार तक पहले ही नियमित यात्री ट्रेन का परिचालन हो रहा है, जो देवघर से 10 बजकर चालीस मिनट पर गोड्डा के लिए चलती है। वहीं, गोड्डा से सोमवार से शनिवार तक यह ट्रेन एक बजे चलती है व दोपहर तीन बजे पहुंचती है।

    वहीं, अन्य मेला स्पशेल ट्रेन में जमालपुर देवघर वाया सुल्तानगंज, भागलपुर बांका, देवघर होकर दो अगस्त से चलेगी रविवार को चलेगी, जबकि जमालपुर सुल्तानगंज डेमू स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगी।

    30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा सावन मास, होगी चार सोमवारी

    इस बार का सावन का पावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चार सोमवारी क्रमश: तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त व 24 अगस्त को पड़ेगी। वहीं, सावन के आगमन को लेकर वातावरण में काफी उत्साह व भक्ति देखी जा रही है।

    रौतारा चौक के पंडित मृत्युंजय झा ने बताया कि सावन का पावन मास भोलेनाथ को सर्मपित है, जहां पूरे मास में पुरी श्रद्धा भक्तिभाव से भोलेनाथ की आधारना करें, सात्विक विचार रखें।

    साथ ही सात्विक भोजन भी होना चाहिए। इसके साथ ही भोलेनाथ पर जल अर्पण का भी खास महत्व है। जैसे भी बाबा को जल अर्पित करते हैं, सभी स्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भी हो सके सावन में बाबा भोलेनाथ की भक्ति करें।

    रत्नेश्वरनाथ धाम में बढ़ी चहलकदमी

    वहीं, दूसरी ओर शहर के शिवपुर स्थित रत्नेश्वरनाथ धाम मंदिर में सावन को लेकर चहलकदमी बढ़ गई है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सावन में पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ती है, जबकि सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही सावन की सोमवारी को श्रृंगारी पूजा में शाम में भी भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं, दूसरी ओर सावन व सावन की सोमवारी को लेकर रत्नेश्वनरनाथ धाम मंदिर प्रबंधन समिति भी तैयारी में जुट गई है।

    इसके साथ ही सीसीटीवी सहित अन्य चीजों को बेहतर किया जा रहा है। इसके साथ प्रशासन की भी तैनाती सोमवारी को रहती है। वहीं, दूसरी ओर जिलेभर में शिवालयों में भी सावन के पावन मास को लेकर उत्साह व भक्ति का माहौल है।