Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा में खौफनाक वारदात: सनकी पति ने पहले पत्नी का रेता गला, फिर जहर खाकर खुद दे दी जान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:32 PM (IST)

    गोड्डा में नशे में धुत पति ने पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया, जिसमें पत्नी अंजली देवी बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पति मिथिलेश कुमार मांझी ने कीटनाश ...और पढ़ें

    गोड्डा में नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद पी लिया जहर

    गोड्डा में नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद पी लिया जहर

    HighLights

    1. नशे में धुत पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला।

    2. पत्नी अंजली देवी का गला रेतने का प्रयास, जान बची।

    3. हमले के बाद पति ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या।

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। नशे में धुत पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया है, जिसमें पत्नी अंजली देवी की जान बाल-बाल बच गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी के कुब्जी की बताई जा रही है।

    महिला अंजली देवी का उपचार सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है, जबकि पति ने इस घटना के बाद कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान दे दी। पति का नाम मिथलेश कुमार मांझी (उम्र तकरीबन 30 वर्ष) बताया जा रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, घायल पत्नी अंजली देवी बीते एक साल से अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को घटना के दिन पत्नी अंजली देवी खेत में धान की रोपनी कर रही थी। तभी पति मिथलेश कुमार मांझी चाकू लेकर आया और उसने पत्नी के गले पर सामने से हमला कर दिया।

    इससे अंजली देवी घायल होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल अंजली देवी को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, मृतक पति मिथलेश कुमार मांझी को गांव से लाकर सदर अस्पताल परिसर में छोड़ दिया गया था, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

    खबरें और भी

    घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक और मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा जांच के लिए अस्पताल पहुंचे तथा इस मामले में महिला से पूरी घटना की जानकारी ली।

    इलाजरत पत्नी ने बताया कि पति से कई बार झगड़ा हो गया था, जिसके बाद से वह एक साल से मायके में ही रह रही थी। उसने बताया कि उसकी ससुराल पथरगामा के सियारडीह गांव में है। मृतक के दो बच्चे भी हैं।

    घटना पति-पत्नी के बीच विवाद की है। पहले पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया है, बाद में इससे बचने के लिए जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस दोनों मामलों को देख रही है। घायल पत्नी की जान बच गई है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस जुटा रही है। - मधुसूदन मोदक, इंस्पेक्टर, सदर प्रभाग