Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ससुर के पास रखे थे 2 अवैध देसी कट्टे, बहू की पड़ गई नजर; फिर ले लिया तू-तू मैं-मैं का बदला

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

    मेहरमा, गोड्डा में बहू की शिकायत पर पुलिस ने ससुर निरंजन मंडल को दो अवैध देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिंघाड़ी गांव की फूलन देवी ने पा ...और पढ़ें

    झारखंड में बहू की शिकायत पर ससुर गिरफ्तार, घर से मिले दो अवैध देसी कट्टे (AI Generated Image)

    झारखंड में बहू की शिकायत पर ससुर गिरफ्तार, घर से मिले दो अवैध देसी कट्टे (AI Generated Image)

    HighLights

    1. बहू की शिकायत पर ससुर निरंजन मंडल गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने घर से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए।

    3. पारिवारिक कलह के कारण बहू ने दी थी सूचना।

    संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। पतोहू की शिकायत पर पुलिस ने ससूर को दो अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ी गांव का है।

    थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि गांव की 40 वर्षीय फूलन देवी के द्वारा बीते रविवार को थाना पहुंचकर शिकायत की गई थी कि घर में उनके 65 वर्षीय ससुर निरंजन मंडल दो अवैध देसी कट्टा रखे हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार, महिला फूलन देवी की उनके ससूराल में नहीं बन रही थी। किसी बात को लेकर पति, ससूर सहित सास से तु-तु मैं-मैं हो गई थी। इस बीच बहु फूलन देवी को पता था कि उनके ससूर के पास अवैध आग्नेयास्त्र है। जिसकी सूचना उनके द्वारा मेहरमा थाना पहुंचकर पुलिस को दे दी गई।

    इस बात की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए उनके निर्देशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन कर आरोपित निरंजन मंडल के घर पहुंचा गया।

    निरंजन मंडल से पूछताछ के क्रम में उनकी निशानदेही पर उनके घर से दो अवैध देसी कट्टा को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त कर आरोपित निरंजन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दिया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पतोह फूलन देवी का अपने आरोपित ससुर निरंजन मंडल, पति जितेंद्र कुमार मंडल तथा सास के साथ आए दिनों पारिवारिक कलह होते रहती थी। इस पर उन्हौंने घर में अवैध देसी कट्टा रखने की जानकारी पुलिस को दी।

    पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर में अवैध देसी कट्टा रखने का उनका उद्देश्य क्या था।थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मामले की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की जा रही है।

    खबरें और भी