Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा में गैस एजेंसी में सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार, दिनभर कतार में खड़े रहने के बाद लौटे उपभोक्ता

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 01:00 AM (IST)

    महागामा की शबनम गैस एजेंसी में सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई। सुबह से लाइन में लगे ग्राहक दिनभर इंतजार के बाद खाली हाथ लौट गए। ...और पढ़ें

    गोड्डा में गैस एजेंसी में सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार

    गोड्डा में गैस एजेंसी में सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार

    HighLights

    1. सर्वर डाउन होने से गैस वितरण दिनभर ठप रहा।

    2. उपभोक्ता सुबह से कतार में लगकर खाली हाथ लौटे।

    3. गैस की कमी से बच्चों के नाश्ते और भोजन में दिक्कत।

    संवाद सूत्र,  महागामा (गोड्डा)। शबनम गैस एजेंसी महागामा में बुधवार सुबह से ही गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान ग्राहक सुबह सात बजे ही गैस सिलेंडर और कार्ड के साथ कार्यालय के सामने लाईन में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। 

    सुबह 9 बजे जब कार्यालय खुली तो कुछ ग्राहकों को गैस कूपन उपलब्ध कराया गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद सर्वर डाउन हो गया जिसके कारण गैस वितरण व्यवस्था ठप हो गई । ऐसे में ग्राहक सर्वर ठीक होने का इंतजार पूरे दिन करते रहे लेकिन सर्वर ठीक नहीं हुआ। 

    शाम 5 बजे तक ठीक नहीं हुआ सर्वर ठीक नहीं हुआ

    आखिरकार शाम 5 बजे तक जब सर्वर ठीक नहीं हुआ। तब जाकर उपभोक्ता थके हारे -फुके प्यासे वापस अपने घर चले गए। गैस लेने वाले उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस लेने के लिए पिछले दो दिनों से शबनम गैस एजेंसी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है जब बुधवार को गैस उपलब्ध होने की सूचना मिली तो सर्वर डाउन बताया जा रहा है। 

    कार्यालय का फोन नंबर भी व्यवस्था बताता है जिसके कारण जानकारी कंफर्म नहीं हो पाती है। गैस नहीं रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को नाश्ता बनाने में हो रही है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

    खबरें और भी

    गैस नहीं रहने के कारण होटल में खाना खा रहे लोग

    लोगों का कहना है घर में गैस नहीं रहने के कारण होटल में भोजन करना पड़ता है आखिर यह कब तक चलेगा उन्होंने कहा कि घर में अब चुल्ला भी नहीं है जिससे भोजन बनाया जा सके। 

    इधर गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस की स्कार्सिटी तो पहले से बनी हुई खपत के अनुपात में गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं और दूसरा कारण यह भी है कि जो उपभोक्ता कभी गैस का उठाव नहीं कर रहे थे अब वह भी उठाव करने लगे हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है लेकिन गैस की सप्लाई अगर जरूरत के अनुपात में होने लगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।