गोड्डा ICSE 10वीं रिजल्ट: अंकित कुमार 99.4% अंक के साथ जिला टॉपर, स्टेट टॉप-10 में भी शामिल
गोड्डा में आईसीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें माउंट असीसी स्कूल के अंकित कुमार ने 99.4% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया और स्टेट टॉप-10 में भ ...और पढ़ें

आईसीएसई दसवीं में 99.4 प्रतिशत अंक लाकर अंकित स्टेट टॉप-टेन में शामिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, गोड्डा। आईसीएसई दसबी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को जारी हुआ। इसमें गोड्डा के पोडै़याहाट स्थित माउंट असीसी स्कूल का छात्र अंकित कुमार जिला टॉपर बना है। अंकित को 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही अंकित स्टेट टॉप टेन में भी शामिल हो गया है। दूसरे स्थान पर पोडै़याहाट के ही माउंट असीसी स्कूल का ऋषभ आनंद रहा है।
ऋषभ 488 अंक लाया है। वह जिले में दूसरे स्थान पर रहा। ऋषभ को 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर संत थॉमस का आदित्य आर्यन रहा। आदित्य 97.4 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहा। चौथें स्थान पर हर्षित दूबे व राजनंदिनी रहे। राजनंदिनी माउंट एसीसी की छात्रा है।
राजनंदिनी को कुल 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, हर्षित दूबे गोड्डा के संत थॉमस का छात्र है। हर्षित को भी 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। पांचवें स्थान पर अंकित आनंद रहा। अंकित संत थॉमस का छात्र है अंकित को कुल 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
नंदिनी सिंह छठे स्थान पर रही। नंदिनी संत थॉमस स्कूल धमड़ी की छात्रा है। नंदिनी को 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। सातवें स्थान पर दो छात्र रहे। संत थॉमस की आमिया झा व पोडै़याहाट के माउंट एसीसी का आलोक रहा सातवें पर रहा। दोनो को 96.6 प्रतिशत प्राप्तांक मिला है।
खबरें और भी
आठवां स्थान पीहू संथालिया को मिला। इनको 96.4 प्रतिशत प्राप्तांक मिला है। पीहू संत थॉमस स्कूल धमडी की छात्रा है। नौवां स्थान साहिल सवर्ण को मिला। इनको 96.2 प्रतिशत अंक मिला है। साहिल सवर्ण संत थॉमस के छात्र है। दसवां स्थान सलोनी को प्राप्त हुआ है। सलोनी को 96 प्रतिशत अंक मिला है।
अंकित व बहन प्रीति दोनों ने जिले का नाम किया रौशन
कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है एक पत्थर तबियत से उछालो तो यारों... इस उक्ति को चरितार्थ किया है जिला टॉपर अंकित कुमार और उसकी बहन प्रीति कुमारी ने। दोनों ही भाई बहन बिना किसी ट्यूशन के जिला में परचम लहराया है। वह भी परसोती गांव से प्रतिदिन स्कूल बस से 12 किलोमीटर जाना और आना और उसके बाद पढ़ाई करना।
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 परिणाम में माउंट असीसी के छात्र अंकित कुमार ने जिला टॉप कर ना सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि अपने परिवार व स्कूल का ही नहीं बल्कि परसोती गांव का भी नाम रोशन किया है। वहीं उनकी सगी बहन प्रीति कुमारी ने भी 93% लाकर विद्यालय में अपना दबदबा कायम रखी है।
अंकित कुमार ने आईसीएसई बोर्ड में 99.4 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप होने का गौरव प्राप्त तो प्राप्त किया है साथ ही राज्य में भी बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह उपलब्धि बिना कहीं ट्यूशन पढ़े, घर में सेल्फ स्टडी कर हासिल किया। पुत्र के इस ख्याति पर पिता रमेश मंडल, माता जोसना देवी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अंकित बेहद ही साधारण परिवार से आता है। अंकित के पिता किसान है और मां गृहणी। बावजूद बच्चों ने ना सिर्फ माता-पिता बल्कि गांव और पूरे परिवार का नाम को रोशन किया है। रिजल्ट निकलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया। दादा दादी सभी अंकित और प्रीति को बधाई देने लगे। पड़ोस के लोगों ने भी जब सुना तो सभी गदगद हो गए। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस संबंध में अंकित कुमार व प्रीति कुमारी ने बताया कि दोनो भाई बहन बिना किसी ट्यूशन के सिर्फ अपने अभिभावक एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन पर पढ़कर यहां तक पहुंचा है। गांव से प्रतिदिन बस पर स्कूल जाना और आना होता था। उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर इंजिनियरिंग के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करना चाहता है।अंकित अपने अध्ययन के दरमियान विद्यालय से कई बार प्रथम स्थान का शील्ड जीत चुके हैं।
आदित्य आर्यन गोड्डा संत थॉमस का टॉपर, जिले भर में तीसरे स्थान पर रहा आर्यन
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में संत थॉमस का आदित्य आर्यन जिले में तीसरे स्थान पर रहा तथा संत थॉमस का टॉपर रहा है। आदित्य को कुल 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं आदित्य आर्यन, पिता रंजन कुमार झा और माता सरिता झा के पुत्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया है।
आर्यन को अंग्रेजी में 98, गणित में 95, हिंदी में 96, कंप्यूटर में 98, विज्ञान में 97 तथा इतिहास, सामाजिक विज्ञान और भूगोल में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों और अपनी बड़ी बहन आंचल झा को दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने पढ़ाई में लगातार मार्गदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें कभी ट्यूशन की आवश्यकता नहीं पड़ी। नियमित अध्ययन और अनुशासन से ही आदित्य आर्यन अपने विद्यालय का टॉपर रहा।
आदित्य ने बताया कि वह आगे चलकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहता हैं। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। बेटे के रिजल्ट से माता पिता सहित वार्ड तीन के पार्षद गुणानंद झा भी प्रसन्न दिखे। सबो ने आदित्य को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
खुशी प्रिया संत थॉमस में रही आठवें स्थान पर
वहीं संत थॉमस स्कूल की खुशी प्रिया अपने विद्यालय में आठवें स्थान पर रही। खुशी बाबुपाड़ा मुहल्ले की रहने वाली है। खुशी के पिता संजीव कुमार पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। खुशी को कुल 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। खुशी के दादा सुरेंद्र यादव, पिता संजीव सहित चाचा रंजन कुमार ने खुशी के रिजल्ट पर प्रसन्नता जाहिर की है। खुशी आगे चलकर डाक्टर की पढ़ाई करना चाहती है।