विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन को इसी साल मिलेगी मंजूरी, निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री के सामने रखीं 7 बड़ी मांगें

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:39 AM (IST)

Rail Minister Ashwini Vaishnawः सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन को इसी वर्ष स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके ...और पढ़ें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद निशिकांत दुबे। (फोटो साैजन्य)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद निशिकांत दुबे। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन को इसी वर्ष मिलेगी स्वीकृति।

  2. जसीडीह-चकाई-नवादा रेल लाइन को भी मिली मंजूरी।

  3. देवघर बाईपास रेल लाइन का उद्घाटन जल्द होगा।

संवाददाता, गोड्डा। भाजपा सांसद ड़ा निशिकांत दुबे ने कहा है कि गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन की स्वीकृति इसी वर्ष मिल जाएगी। सांसद
दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र सहित झारखंड-बिहार की लंबित रेल योजनाओं तथा लोकल ट्रेनों के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रस्ताव रखा। सांसद के प्रस्ताव को रेल मंत्री ने हरी झंडी दी है।

रेल मंत्री से बातचीत की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते सांसद डा दुबे ने कहा है कि गोड्डा -पाकुड़ रेल लाइन की स्वीकृति इसी वर्ष मिल जाएगी। इसके अलावा जसीडीह- चकाई- नवादा रेल लाइन को भी केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। जबकि जसीडीह स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार के साथ विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का संकल्प लिया गया है।

वहीं बिहार के भागलपुर जिलांतर्गत विक्रमशिला व भवानीपुर में विश्व स्तरीय रेल स्टेशन बनेगा। इसके अलावा गोड्डा और देवघर से भागलपुर, दुर्गापुर, रामपुरहाट के लिए लोकल ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेल मंत्रालय ने सहमति दी है।

इसके अलावा देवघर बाईपास रेलवे लाइन का उद्घाटन जल्द होगा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसका उद्घाटन करेंगे । रेलवे की ओर से इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।

सांसद ने कहा है कि देवघर में साफ़्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क के लिए नई बिल्डिंग की अनुमति दी गई है। जल्द ही इसके लिए विभागीय आदेश जारी किया जाएगा।