Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के चार बैंक लुटेरे झारखंड में, गोड्डा पुलिस ने फोटो जारी कर जनता से की यह अपील

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

    Bihar Bank Robbers: गोड्डा पुलिस ने बिहार में बैंक लूट की घटनाओं में शामिल चार अपराधियों की तस्वीरें जारी कर जनता से पहचान में सहयोग की अपील की है। ...और पढ़ें

    गोड्डा पुलिस की तरफ से जारी की तस्वीर। (फोटो साैजन्य)

    गोड्डा पुलिस की तरफ से जारी की तस्वीर। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. गोड्डा पुलिस ने चार बैंक लुटेरों की तस्वीरें जारी कीं।

    2. बिहार में बैंक लूट में शामिल अपराधी गोड्डा में सक्रिय।

    3. जनता से पहचान कर पुलिस को सूचना देने की अपील।

    संवाददाता, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस ने बिहार के कुछ जिलों में बैंक लूट की घटनाओं में शामिल एक गिरोह के चार अपराधियों की तस्वीर सार्वजनिक कर आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर जारी चार अपराधियों की तस्वीर की पहचान कर पुलिस को इसकी सूचना देने का अनुरोध किया है।

    पुलिस ने बताया है कि सभी चारों अपराधी बैंक लूट कांड के अलग-अलग मामले में संलिपत रहे हैं। पुलिस को सूचना मिल रही है कि चारों इन दिनों गोड्डा के आसपास ही घूम रहे हैं। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार ये चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी ये संदिग्ध कहीं दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, झारखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबर या गोड्डा, पोड़ैयाहाट पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। गोड्डा पुलिस की ओर से बताया गया है कि बीते कुछ दिनों में जिले में बैंक लूट और लूट के प्रयास की घटनाएं बढ़ी हैं।

    अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन चारों की पहचान की गई है।कहा कि गोड्डा में भी पुलिस इन अपराधियों के प्रवेश को लेकर सतर्क है और संघन गश्ती अभियान चलाकर आम लोगों को भी ऐसे अपराधियों की पहचान करने की अपील की गई है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बैंक आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रवेश कर लूटकांड की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसको लेकर गोड्डा जिला मुख्यालय सहित महागामा अनुमंडल की पुलिस केा भी अलर्ट कर दिया गया है तथा संदिग्धों की तस्वीर जारी कर दी गई है।