यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: गोड्डा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम की मौत; मचा कोहराम
गोड्डा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक मासूम एक ही परिवार से है। घट ...और पढ़ें

HighLights
- पंचनामा तैयार कर बच्चों के शव को परिजनों को सौंप दिया।
- आमिर अंसारी के तीन बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा।
जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक मासूम एक ही परिवार से है।
घटना ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र स्थित मंडरो गांव की है। यहां शनिवार की सुबह एक ही घर के तीन बच्चे की डूबने से जान चली गई। मृतकों में छह साल और चार साल का बच्चा है तो वहीं, तीन साल की एक लड़की भी शामिल है। यह घटना मंडरो गांव के बभनी तालाब के पास की है।