Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड कोषागार घोटाले की आंच गोड्डा तक, शिक्षा विभाग से 48 लाख की अवैध निकासी की जांच शुरू

    By Vidhu Vinod Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 04 May 2026 06:03 PM (IST)

    Godda Treasury Scam: झारखंड में महालेखाकार की रिपोर्ट से 14 जिलों में 31.47 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें गोड्डा के शिक्षा वि ...और पढ़ें

    गोड्डा नगर थाना (प्रतीकात्मक फोटो)

    गोड्डा नगर थाना (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में 14 जिलों में 31.47 करोड़ का ट्रेजरी घोटाला।

    2. गोड्डा शिक्षा विभाग में 48.60 लाख की अवैध निकासी की जांच।

    3. जांच समिति ने घोटाले की बात से किया इनकार, रिपोर्ट जल्द।

    संवाददाता, जागरण, गोड्डा। झारखंड में महालेखाकार (एजी) की जांच रिपोर्ट ने ट्रेजरी घोटाले में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें 14 जिलों के खजानों से लगभग 31.47 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। इसमें 614 से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर दोहरे वेतन और एरियर के रूप में कोषागार से उक्त राशि निकाली है।

    महालेखाकार की आडिट रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर 14 कोषागारों से 31.47 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी की पुष्टि हुई है। राज्य के बोकारो, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, पलामू और चाईबासा सहित 14 जिले में इसकी जांच हो रही है। इस कड़ी में गोड्डा के शिक्षा विभाग में 48 लाख रुपए की अवैध निकासी की जांच शुरू कर दी गई है।

    जिला प्रशासन ने इसकी जांच को अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें अपर समाहर्ता के अलावा भूमि सुधार उप समाहर्ता रितेश जायसवाल को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डीसी लोकेश मिश्रा के निर्देश पर गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

    इसमें संबंधित आरोपितों से पूछताछ की गई है।इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। हालांकि इसमें कहा गया है कि हाई कोर्ट के आदेश पर औरव तत्कालीन जिला स्थापना समिति के आदेश पर मध्य विद्यालय बोओरीजोर के तत्कालीन डीडीओ ने वेतन मद से उक्त राशि की निकासी की थी, जिसे शिक्षकों के खाते में बाद में डाल दिया गया था। इसमें घोटाले जैसी की कोई बात नहीं है।

    खबरें और भी

    बता दें कि राज्य स्तर पर महालेखाकार ने अपनी आडिट रिपोर्ट में कहा है कि गोड्डा कोषागार से वर्ष 2018 -19 में बोआरीजोर अंचल के मध्य विद्यालय बोआरीजोर के तत्कालीन प्रधानाध्यापक सह व्ययन और निकासी पदाधिकारी मिहिर कुमार मंडल ने शिक्षकों के वेतन मद से 32.43 लाख रुपए की अवैध निकासी की थी।

    वहीं जिला जन शिक्षा मद में भी करीब 16.17 लाख रुपये की अवैध निकासी महालेखाकार की रिपोर्ट में उजागर हुई है। दोनों ही मामले की जांच चल रही है।

    वर्ष 2018 -19 में बोआरीजोर अंचल के मध्य विद्यालय बोआरीजोर के तत्कालीन प्रधानाध्यापक सह व्ययन और निकासी पदाधिकारी ने वेतन मद से 32.43 लाख रुपए की निकासी की थी। वहीं जन शिक्षा मद में करीब 16.17 लाख रुपये की निकासी की महालेखाकार की रिपोर्ट के आधार पर संंबंधित डीडीसी से जांच पड़ताल की गई है।

    मध्य विद्यालय बोआरीजोर के मामले में जिला स्थापना समिति के आदेश पर विद्यालय के खाते में वेतन मद की निकासी के बाद संबंधित शिक्षकों को चेक के माध्यम से भुगतान किया गया है वहीं जन शिक्षा मद में हाई कोर्ट के आदेश पर निकासी की गई है। दोनों ही मामले में घोटाले जैसी कोई बात नहीं है। इसकी रिपोर्ट एक दो दिन में सौंप दी जाएगी। - प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता, सह अध्यक्ष, कोषागार जांच कमेटी, गोड्डा।