विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा: रक्षाबंधन मना घर लौट रही महिला की मौत, बुलेट के पहिए में फंसी साड़ी बनी हादसे की वजह

By Vidhu VinodEdited By: Mansi Kumari
Published: Sat, 29 Aug 2026 03:03 PM (IST)

रक्षाबंधन मनाकर भाई के साथ लौट रही 38 वर्षीय खुशी देवी की गोड्डा पथरगामा हाईवे पर सड़क हादसे में मौत ...और पढ़ें

रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत।

HighLights

  1. रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत।

  2. गोड्डा पथरगामा हाईवे पर साड़ी फंसने से हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। रक्षाबंधन मना कर घर लौट रही 38 वर्षीय महिला खुशी देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना गोड्डा-पथरगामा हाईवे पर दिन के करीब 1:30 बजे हुई। महिला अपने भाई के साथ मेहरमा के बाराहाट लौट रही थी। इसी दौरान पथरगामा फोरलेन पर हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुशी देवी अपने भाई के साथ बुलेट पर बैठी थी। इसी दौरान बुलेट के पिछले पहिए में उसकी साड़ी फंस गई। साड़ी फंसने के कारण महिला अचानक सड़क पर दूर जा गिरी। बताया गया कि बुलेट की रफ्तार भी तेज थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

घटना के बाद महिला को उपचार के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. दिलीप यादव ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बाराहाट से स्वजन गोड्डा के लिए निकल गए।

इधर, अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय नगर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया गया है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ के लिए सदर अस्पताल में ही उनके पहुंचने का इंतजार कर रही है। स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगर थाना के शिव दयाल सिंह ने बताया कि बुलेट बाइक के पिछले पहिए में साड़ी का पल्लू फंसने से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।