Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम के प्यार में अंधी हुई 7 बच्चों की मां, आशिक के साथ भागी बरेली... पुलिस ने वापस घर लौटाया

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM (GMT+05:30)

    गोड्डा की नूरजहां बेगम इंस्टाग्राम पर मिले आशिक के साथ सात बच्चों और पति को छोड़कर बरेली भाग गई थी। हनवारा पुलिस ने बरेली पुलिस की मदद से उसे बरामद कर ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम के प्यार में अंधी हुई 7 बच्चों की मां, आशिक के साथ भागी बरेली (AI Generated Image)

    इंस्टाग्राम के प्यार में अंधी हुई 7 बच्चों की मां, आशिक के साथ भागी बरेली (AI Generated Image)

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम प्रेम में सात बच्चों की मां घर से भागी।

    2. गोड्डा की महिला बरेली में आशिक के साथ मिली।

    3. पुलिस ने बरामद कर बच्चों संग रहने का फैसला।

    पंचायत सूत्र, हनवारा (गोड्डा)। हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव की 40 वर्षीय नूरजहां बेगम इंस्टाग्राम में प्यार के चक्कर में पड़कर फरार हो गई है। महिला अपने सात बच्चों और पति को छोड़कर भागकर उत्तर प्रदेश के बरेली अपने आशिक के साथ भाग गई थी। जिसको हनवारा थाना की पुलिस के द्वारा बरेली पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया है।

    मालुम हो कि नूरजहां की शादी नरैनी गांव के शकीर अंसारी से हुई थी। दंपती को सात बच्चे हैं। इधर कुछ महीने से नूरजहां की बरेली के आशिक के साथ दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हो गइ थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

    दो महीने पहले वह बिना बताए घर से निकली और बरेली पहुंच गई। जब वह शाम तक वापस नहीं आई तो खोजबीन का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके बाद हनवारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

    पुलिस ने गोपनीय सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को उत्तर प्रदेश के बरेली में पाया। जिसके बाद हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार अपनी टीम के साथ बरेली रवाना हुए और उसे वहां से बरामद कर महिला को हनवारा वापस लाया है जिसकी सूचना परिजनों को दी है।

    थाने पर जैसे ही शकीर और उसके सातों बच्चों ने नूरजहां को देखा बच्चे फूट-फूट कर रोने लगे। इस घटना ने जहां मां के ममता पर सवाल खड़ा कर दिया कि कैसे एक मां अपने सात मासूम और भरा पूरा परिवार छोड़कर किसी अजनबी के साथ जा सकती है। फिलहाल, नूरजहां ने बच्चों के साथ रहने का फैसला किया है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे पति-बच्चों को सौंप दिया है। हालांकि, इस घटना के बाद शकीर काफी दुखी है। शकीर ने बताया कि उसने कभी पत्नी को कोई तकलीफ नहीं दी फिर भी उनकी पत्नी का यह कदम बहुत तकलीफ दायक है।

    यह मामला सोशल मीडिया के अंधाधुंध इस्तेमाल से बिखरते पारिवारिक रिश्तों की तरफ इशारा करता है कि किस प्रकार सात बच्चों की मां अपने मासूम को छोड़कर फरार हो गई। अब वह घर तो लौट आई है, लेकिन बच्चे और पति के दिल में गहरी दरार पड़ गई है, जिसे भरना शायद बहुत मुश्किल है।