विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव आज कल: गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर बौखलाया आशिक, रिश्‍ता तुड़वाने के लिए इंटरनेट पर डाल दी भद्दी तस्‍वीरें, फिर...

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 08 Nov 2023 10:18 AM (IST)

गोड्डा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक लड़के ने अपनी नाबालिग प्रेमिका से बदला लेने के लिए ...और पढ़ें

सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल।
सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल।

जासं, गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर डालने के आरोप में पुलिस ने सौर पचीसा गांव के निवासी प्रेमी 20 वर्षीय चंद्रशेखर राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने सिरफिरे आशिक को किया गिरफ्तार

नाबालिग ने मुफस्सिल थाना की पुलिस को आवेदन सौंपकर मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मामले को सही पाकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि पहले दोनाें में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: झारखंड के इस मंदिर का अनोखा है इतिहास, यहां रथ खींचने से भक्तों की भर जाती है झोली!

गर्लफ्रेंड की तस्‍वीरों के साथ की थी छेड़छाड़

इस दौरान लड़की की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी। इससे युवक नाराज था। उसने शादी के रिश्ते को तोड़वाने के लिए इंटरनेट पर वायरल करने के लिए तस्वीर डाली थी। लड़की ने बताया कि प्रेमी ने संबंध बना लिया था। पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया।

नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर बीते माह भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर गोड्डा लाया है।

थाना प्रभारी गजेश कुमार ने बताया कि आराेपित युवक अमरेश कुमार बांका जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: दो साल तक साली से लड़ाता रहा इश्क, शादी की जिद की तो जीजा ने उतार दिया मौत के घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।