विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत चार की दुखद मौत, CM ने जताया शोक

By Avinash kumarEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 24 Sep 2026 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 09:54 AM (IST)

Deepika Pandey Singh Daughter Death: जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका ...और पढ़ें

HighLights

  1. मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत।

  2. जमशेदपुर के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर।

  3. हादसे में तृषा सिंह समेत कुल चार लोगों ने गंवाई जान।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। Deepika Pandey Singh Daughter Death जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में गोड्डा जिले के महगामा की विधायक व राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में तृषा सिंह के अलावा एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं।

ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी थानाक्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार और ट्रक की टक्कर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत कुल 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं।

मरने वालों के नाम हैं- सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह। बताया जाता है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार, दोमुहानी मरीन ड्राइव सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जमशेदपुर के कार्मेल जूनियर की थी छात्रा

तृषा जमशेदपुर के कार्मेल जूनियर कॉलेज की 12वीं साइंस की छात्रा थी। वह अपने पिता रत्नेश कुमार सिंह की कंपनी के फ्लैट में ही बचपन से रह रही थी। हादसे के बाद कार इतनी बुरी हालत में थी कि इसको गैस कटर से काटकर मृतकों का शव निकालना पड़ा।

शवों को MGM अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा से जमशेदपुर के लिए निकल गईं।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। 

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव 

ट्रक से टक्कर के बाद कार की हालत खराब हो गई। उसके अंदर मंत्री की बेटी समेत चारों फंस गए। कार की हालत इतनी खराब थी कि गैस कटर के काट कर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेजा गया।