Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: JMM का 4 से 10 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता विशेष अभियान, पार्टी पर्यवेक्षकों को मिली ये टास्क

    By Vidhu VinodEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 03:58 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 4 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाने जा रहा है। जहां पर पार्टी के पर्यवेक्षकों को बड ...और पढ़ें

    चार से दस अक्टूबर तक चलेगा विशेष सदस्यता अभियान। फोटो जागरण
    चार से दस अक्टूबर तक चलेगा विशेष सदस्यता अभियान। फोटो जागरण

    HighLights

    1. चार से दस अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
    2. पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जाएंगे गांव-गांव

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। Jharkhand Politics: जिले में दो लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए झामुमो (Jharkhand Mukti Morcha) की ओर से आगामी चार अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पार्टी ने उन्हें कार्य दायित्व और जिम्मेदारी सौंप दी है। बता दें कि बीते शनिवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिला कमेटी के पदाधिकारियों को हर हाल में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने का टास्क दिया था।

    यही नहीं पार्टी ने सरकार (Hemant Soren) की योजना सिदो कान्हू खेल क्लब से प्रत्येक गांव के 25 युवाओं को जोड़ने का भी ऐलान किया है। इस दिशा में जिला कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान चलाने के लिए सोमवार को बैठक कर प्रखंडवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। झामुमो (JMM) केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के सदर प्रखंड गोड्डा, बसंतराय, पथरगामा, ठाकुरगंगटी और पोड़ैयाहाट प्रखंड में सदस्यता अभियान चार से दस अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

    सिदो कान्हू क्लब का भी होगा गठन

    इसके लिए झामुमो (JMM Party) जिलाध्यक्ष वासुदेव सोरेन की ओर से जिला कार्य समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह मशविरा कर उक्त प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने और सरकार के जनोपयोगी कार्यक्रमों को सीधे आम जनता से जोड़ने के लिए पर्यवेक्षकों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान में सभी गांवों में सिदो कान्हू क्लब का भी गठन किया जाएगा।

    इसके तहत ठाकुरगंगटी प्रखंड में चार अक्टूबर को सदस्यता अभियान चलेगा। यहां मो अजीमुद्दीन, श्रवण मंडल और मृत्युंजय प्रसाद सिंह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। जबकि पांच अक्टूबर को गोड्डा प्रखंड (Jharkhand News) में चलने वाले अभियान के लिए राजेश मंडल, मो क्यूम अंसारी और प्रो प्रेमनंदन मंडल को जिम्मेदारी मिली है।

    खबरें और भी

    इसी तरह सात अक्टूबर को पोड़ैयाहाट में सदस्यता अभियान के लिए घनश्याम यादव, राजेश मंडल और प्रो प्रेमनंदन मंडल नामित हुए हैं।

    आठ अक्टूबर को बसंतराय प्रखंड के लिए राजेश मंडल, पुष्पेंद्र टुडू और मो. क्यूम अंसारी पर्यवेक्षक होंगे। वहीं दस अक्टूबर को पथरगामा में सुबल मंडल, विनोद मुर्मू और इंद्रजीत पंडित पर्यवेक्षक बनकर सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करेंगे।

    यह भी पढ़ें - Gandhi Jayanti 2023: गांधी जयंती के अवसर पर 'ग्रीन सिटी क्लीन सिटी, से नो टू प्लास्टिक' का दिया नारा

    यह भी पढ़ें - बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद, मंत्री ने कही ये बात