JPSC भर्ती घोटाले पर गरमाई झारखंड की राजनीति, निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को घेरा
Godda News: झारखंड में कथित JPSC भर्ती घोटाले और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर राजनीति गरमा गई है। ...और पढ़ें

JPSC कार्यालय और गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे। (फाइल फोटो)
HighLights
जेपीएससी भर्ती घोटाले पर झारखंड की राजनीति गरमाई।
भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
संवाद सूत्र, गोड्डा। Nishikant Dubey: झारखंड में कथित JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) भर्ती घोटाला और परीक्षा अनियमितताओं का मामला एक बार फिर सियासी केंद्र में है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष-भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार को जेपीएससी घोटाले के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है।
भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और जेपीएससी में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच से बच रही है। वहीं, सत्तापक्ष इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विपक्ष पर भटकाने की कोशिश का आरोप लगा रहा है।
भाजपा के फायरब्रांड सांसद डा. निशिकांत दुबे ने कहा है-जेपीएससी भर्ती घोटाला झारखंड की भर्ती व्यवस्था एक गंभीर सवाल बन चुका है। आखिर काली सूची में शामिल कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेवारी किसके दवाब में दी गई? इसकी जांच होनी चाहिए।
गोड्डा के सांसद दुबे ने एक्स पर पोस्ट में कहा है-यदि सीआईडी जांच में लगातार नये तथ्य आ रहे हैं तो इसकी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेवारी राज्य सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को संरक्षण नहीं कठोर ठंड मिलना चाहिए।
खबरें और भी
झारखंड के युवाओं को भ्रष्टाचार नहीं पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था चाहिए। हाल के वर्षाे में जेपीएसपी व इससे जुड़ी कई परीक्षा विवादों में रही है सभी की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है उस पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करनें वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसके साथ ही इस तरह के कृत्य को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
घोटाले के संरक्षक ही सड़क उतर रहें जो समझ से परे
गोड्डा की भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने कहा है कि जेपीएससी व सीजीएल व अन्य परीक्षा में व्यापक पैमाने पर अनियमितता व भ्रष्टाचार हुआ है। राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्र सड़क पर उतर रहे है। वैसे ही लोग सड़क पर उतर कर भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे है जो कभी इसके संरक्षक रह चुके हैं जो समझ से परे है।
कहा कि किस तरह जेपीएससी में नौकरी की लूट हुई, लेक्चरर से लेकर अन्य परीक्षा की कापी की जांच भी पूर्व में गोड्डा हुई थी। यह किसी ने छिपा नहीं है । किसने संरक्षण में यह हुआ है। बताया कि सीआइडी जांच केवल दिखावे के लिए है।
युवाओं को जवाब दें राज्य सरकार: अमित मंडल
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा है कि राज्य सरकार को युवाओं का जवाब देना चाहिए। यह बताया जाना चाहिए कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी को कैसे काम मिला।
ब्लैक लिस्टेड वाली कंपनी से झारखंड सरकार जान बुृझकर परीक्षा करवाती है ताकि पेपर लीक हो। आगे कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नौकरी की बोली लगी रही है और दिन रात मेहनत करने वाले छात्र के साथ छल हो रहा है।