Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: होली में हुड़दंगियों से निपटने का प्लान तैयार, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती; अश्लील गाना बजाने पर रोक

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:43 PM (IST)

    Holi 2024 आदर्श आचार संहिता व होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके लिए पथरगामा पुलिस ने शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला। इस द ...और पढ़ें

    फ्लैग मार्च में शामिल पथरगामा प्रशासन व पुलिस (फोटो सोर्स- जागरण)
    फ्लैग मार्च में शामिल पथरगामा प्रशासन व पुलिस (फोटो सोर्स- जागरण)

    HighLights

    1. DJ और अश्लील गाना बजाने पर रोक
    2. पथरगामा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

    संवाद सूत्र, पथरगामा (गोड्डा)। आदर्श आचार संहिता व होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके लिए पथरगामा पुलिस ने शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आम लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी, अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी, पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाली गई, जो पथरगामा थाना मुख्यालय से पथरगामा मुख्य मार्ग, अंदर बाजार, बड़ी पोखर, पंडित टोला, साह टोला, हरि टोला, पथरगामा कलाली मोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक निकाली गई।

    डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर पाबंदी 

    इस दौरान आम लोगों के बताया गया कि साल में एक बार रंग और भाईचारे का त्यौहार होली आती है। हम लोग सभी एकजुट हर होकर होली मानते हैं। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। सभी द्वेष एवं क्लेश को भूलकर एक दूसर को गले लगाते हैं।

    होली पर्व के दौरान यदि असामाजिक तत्व क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करें तो तुरंत पथगामा थाना या प्रखंड प्रशासन को सूचित करें। हम आपके साथ है, आपको हमेशा सहयोग करेंगे। होली के दौरान डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर पाबंदी रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    PM Shri Yojana: बदलेगी इन स्कूलों की तस्वीर! पीएम श्री योजना में झारखंड के इस जिले से 14 विद्यालयों का चयन

    नसबंदी पर 3 हजार... तो बंध्याकरण में 2000, इस राज्य की सरकार की खास स्कीम; ऐसे उठा सकते हैं लाभ