Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा नगर परिषद को मिली नई उपाध्यक्ष, पूजा तिवारी ने जीता चुनाव; तराना खातून को मिली हार

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

    गोड्डा नगर परिषद में बुधवार को उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष चुनाव और शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील रमानी और 21 वार्ड पार्षदो ...और पढ़ें

    गोड्डा नगर परिषद को मिली नई उपाध्यक्ष, पूजा तिवारी ने जीता चुनाव

    गोड्डा नगर परिषद को मिली नई उपाध्यक्ष, पूजा तिवारी ने जीता चुनाव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार में संपन्न हो गया। इस दौरान सबसे पहले गोड्डा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील रमानी एवं 21 निर्वाचित वार्ड पार्षदों काे शपथ दिलाई गई।

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद और गोपनीयता की शपथ आरओ सह डीडीसी दीपक कुमार दुबे ने दिलाई। इसमें नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों के प्रति निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी प्रतिबद्धता का बोध कराया गया।

    शपथ ग्रहण के उपरांत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों पूजा तिवारी एवं तराना खातून की ओर से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। तत्पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

    निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी दीपक कुमार दुबे की देखरेख में गोड्डा नगर परिषद के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान प्रक्रिया के उपरांत पूजा तिवारी को 13 मत मिले, वहीं तराना खातून को आठ मतों से ही संतोष करना पड़ा।

    खबरें और भी

    मतदान के दौरान निर्वाचन से संबंधित सभी वैधानिक प्रविधानों एवं राज्य निर्वाचन आयोग से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया गया। पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

    मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मतों की गणना की गई तथा परिणाम की विधिवत घोषणा की गई। परिणाम घोषित होने के उपरांत निर्वाचित उपाध्यक्ष पूजा तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं आरओ सह डीडीसी दुबे ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष पूजा तिवारी को उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा।

    उपस्थित अधिकारियों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों से जुड़े बुनियादी मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

    साथ ही कहा गया कि नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास एवं स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित गोड्डा शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    उपाध्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाची पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेंदु, नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

    पद नाम
    अध्यक्ष सुशील रमानी
    उपाध्यक्ष पूजा तिवारी
    वार्ड संख्या निर्वाचित पार्षद का नाम
    1 नैना झा
    2 सौरभ परासर उर्फ बच्चू झा
    3 गुणानंद झा
    4 राजकुमारी देवी
    5 तालिब हुसैन
    6 ऋषभ जयसवाल
    7 पूजा कुमारी
    8 पिंकी देवी
    9 लक्ष्मी कुमारी
    10 अन्नु देवी
    11 उषा देवी
    12 खुशबू कुमारी
    13 प्रियंका सिन्हा
    14 शाहिल मेहरा
    15 कमली मुर्मू
    16 मो. इदरीश उर्फ चट्टान
    17 मुन्नी खातून
    18 सलमा आगा
    19 तराना खातून
    20 हारून खातून
    21 वेद प्रताप ठाकुर