Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Train Time Table: रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, गोड्डा से गुजरने वाली इन ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार

    By Anant KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:06 PM (IST)

    रेल यात्रियों के लिए खास खबर है। रेलवे ने एक अक्टूबर से गोड्डा से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनो ...और पढ़ें

    रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, गोड्डा से गुजरने वाली इन ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार
    रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, गोड्डा से गुजरने वाली इन ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार

    HighLights

    1. गोड्डा से दुमका व भागलपुर जाने में लोगों को होगी सहूलियत
    2. ट्रेन में सवार यात्रियों को अब 35 से 60 मिनट की बचत

    संवाद सूत्र, गोड्डा। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने एक अक्टूबर से ट्रेन परिचालन में नई समय-सारिणी का पालन शुरू कर दिया है। सोमवार को गोड्डा से नई समय-सारिणी पर सभी ट्रेनें खुलीं।

    नया टाइम-टेबल जारी होने से अब गोड्डा से दुमका व भागलपुर जाने में लोगों को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी।

    इससे लंबी दूरी की ट्रेन के सवारी हमसफर, टाटानगर, रांची इंटरसिटी, वनांचल, राजेन्द्र नगर पटना, रांची इंटरसिटी में यात्रियों को फायदा हुआ है। ये सभी ट्रेन में सवार यात्रियों को अब 35 से 60 मिनट की बचत होगी।

    बढ़ाई गई कई ट्रेनों की स्पीड

    दरअसल, गोड्डा-दुमका व गोड्डा-भागलपुर रेलखंड में ट्रेन की गति बढ़ा दी गई है। पहले 45 किमी प्रतिघंटा हंसडीहा से दुमका व भागलपुर थी। इसे बढ़ाकर 90 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया है। जिससे इन रूट की ट्रेन में समय की बचत हुई है।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा से दुमका जाने में अब 35 मिनट की बचत होगी जबकि गोड्डा से भागलपुर जाने में लगभग एक घंटा का समय बचेगा।

    गोड्डा से खुलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, रांची वनांचल, टाटानगर व राजेंद्रनगर-पटना ट्रेन अब दो घंटे 55 मिनट में भागलपुर पहुंचेगी, जबकि लोकल ट्रेन दो घंटा 45 मिनट में भागलपुर पहुंचेगी।

    एक्सप्रेस ट्रेन को हंसडीहा इंजन में बदलाव करना पड़ता है। भागलपुर से गोड्डा आने वाली सुबह की ट्रेन अब भागलपुर से 10:30 मिनट पर खुलकर गोड्डा दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। इससे लगभग 70 मिनट की बचत यात्री को गोड्डा पहुंचने में होगी।

    वहीं, गोड्डा सियालदह ट्रेन में भी यात्री को सियालदह पहुंचने में एक घंटा की बचत होगी। गोड्डा से भागलपुर जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्री को 52 मिनट की बचत होगी। यह ट्रेन अब सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी।

    कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

    वही, गोड्डा से दुमका जाने वाली ट्रेन रात में अब आठ बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। रात नौ बजकर 45 मिनट पर दुमका पहुंचेगी, जबकि दुमका से गोड्डा आने वाली पैसेंजर ट्रेन अब दुमका से एक बजकर 15 मिनट खुलेगी। तीन बजकर पांच मिनट पर गोड्डा पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    वहीं दूसरी ओर, जमालपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली कविगुरु एक्सप्रेस के समय-सारिणी में हंसडीहा स्टेशन में बदलाव हुआ है। हावड़ा से जमालपुर जाने के क्रम में यह ट्रेन हंसडीहा शाम पांच बजकर 26 मिनट पर पहुंचेगी, जबकि जमालपुर से हावड़ा जाने के क्रम में यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 29 मिनट पर हंसडीहा पहुंचेगी।

    इस ट्रेन की मेल ट्रेन गोड्डा से खुलती है। रेलवे ने समय-सारिणी बदलाव की अधिकारिक रूप से पुष्टि कर नई समय-सारिणी जारी की है।

    यह भी पढ़ें: धनबाद: तेज बुखार से 3 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- वजह डेंगू नहीं; मलेरिया के रोगी मिलने से भी इनकार

    गोड्डा स्टेशन की नई समय-सारिणी

    1. • गोड्डा-रांची इंटरसिटी, गोड्डा से खुलने का समय- शाम 04:45 बजे
    2. • गोड्डा- रांची वनांचल एक्सप्रेस- 02 बजे दोपहर (बुधवार, शुक्रवार व रविवार)
    3. • गोड्डा- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस- 02 बजे दोपहर (सोमवार)
    4. • टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस- 02 बजे दोपहर (मंगलवार)
    5. • गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस- सुबह 08:10 बजे (शनिवार)

    नियमित ट्रेनों की समय सारिणी

    1. • गोड्डा-भागलपुर लोकल ट्रेन- सुबह 06:22 बजे
    2. • गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर- सुबह 09:30 बजे
    3. • गोड्डा- दुमका-जसीडीह लोकल ट्रेन- शाम 03:55 बजे
    4. • गोड्डा- हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन- शाम 05:10 बजे
    5. • गोड्डा- दुमका पैसेंजर ट्रेन- शाम 08:10 बजे

    यह भी पढ़ें: उड़ती फ्लाइट में मासूम की अटकी सांसें, झारखंड के IAS अधिकारी ने फिल्मी अंदाज में बचाई जान; किया ये काम