Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर, हादसों के बाद भी परिवहन विभाग बेखबर

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 05:45 PM (IST)

    मेहरमा प्रखंड की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। परिवहन विभाग की नि ...और पढ़ें

    मौत बनकर दौड़ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर

    मौत बनकर दौड़ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर

    HighLights

    1. मेहरमा में बिना रजिस्ट्रेशन ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर दौड़ रहे।

    2. हादसों में पीड़ितों को बीमा क्लेम नहीं मिल पाता।

    3. परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

    संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। इन दिनों मेहरमा प्रखंड के सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन धड़ल्ले से दौड़ते देखे जा रहे हैं। इससे लोगों के बीच हमेशा भय बना रहता है। इसकी रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे लोगों के बीच रोष है। 

    बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर और ट्राली से चिमनी ईंट, एफसीआई गोदाम से राशन व अन्य सामग्री की ढुलाई की जाती है। इस प्रकार के वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं। कई चालक के पास तो ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं रहता है। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर साइकिल गैराज में घुस गई

    इस प्रकार के वाहन से हादसा होने के बाद पीड़ित को कोई क्लेम भी नहीं मिल पाता है। बीते 17 फरवरी को मेहरमा चौंक के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर कैलाश महलदार के साइकिल गैराज में घुस गई थी। इसमें एक की मौत व चार घायल हो गए थे। 

    घायलों में गैराज मालिक कैलाश महलदार गंभीर अवस्था में अपने घर में बिस्तर पर पड़े हैं। उनका एक हाथ और पैर टूट गया है। कमर और पूरे शरीर में गंभीर चोट है। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी भी नहीं है कि वह उच्च संस्थान में अपनी इलाज भी करा सकें। 

    खबरें और भी

    ट्रॉली में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं

    हादसे में शामिल ट्रॉली में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। ट्रैक्टर में भी जो नंबर है उसमें भी संशय बताया जाता है। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। 

    बताया जाता है कि ट्रैक्टर व ट्रॉली में सही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रहने से उन्हें इंश्योरेंस क्लेम का भी लाभ मिल जाता। वहीं बीते बुधवार को एक अनियंत्रित कार डोय के नजदीक एक घर में घुस गया था। यह तो महाज संयोग हीं था कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। परंतु कार और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्र के लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों की जांच पड़ताल कर इसके परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।