भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, गोड्डा सहित संताल परगना में भी ट्रैफिक पर पड़ा असर
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब ढहने से पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे गोड्डा सहित संताल परगना और उत्तर बिहार के लोगों व खनिज संपदा ...और पढ़ें
HighLights
पिलर नंबर 133 के पास विक्रमशिला सेतु का स्लैब ढहा।
गोड्डा सहित संताल परगना में आवागमन पूरी तरह ठप।
खनिज संपदा और उत्तर बिहार की आपूर्ति प्रभावित हुई।
अनंत कुमार, गोड्डा। बिहार की लाइफलाइन भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला-नवगछिया सेतु का बीती रात पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब ढह जाने से इस पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
वहीं, इस पुल पर आवागमन ठप होने से गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों व वाहन मालिकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह घटना रात की रात बारह बजे से एक बजकर 15 मिनट के बीच भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर हुई है जहां पुल का पिलर नंबर 133 गिरकर गंगा नदी समा गया है।
यह सबसे व्यवस्तम पुल है जहां इसकी कनेक्टिविटी झारखंड के संताल परगना के गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, देवघर व पाकुड़ जिला से जुड़ी हुई है। जहां हर दिन सैकड़ों वाहन गोड्डा व संताल परगना के अन्य जिला से आते जाते है।
वहीं, दूसरी ओर गोड्डा होकर उत्तर बिहार जानेवाली खनिज संपदा की ढुलाई भी विक्रमशिला सेतु के एक स्लैब ढह जाने से प्रभावित हुई है।
जानकारी के मुताबिक पाकुड़ व साहेबगंज मिर्जाचौकी से खनिज संपदा गिट्टी लेकर सैकड़ों ट्रक व एलपी ट्रक की गोड्डा होकर आवाजाही होती है जहां रविवार की रात से इसके परिचालन पर असर पड़ा है।
सेतु से होकर गुजरते हैं ट्रक
जानकारी के मुताबिक गोड्डा होकर बिहार के उत्तर बिहार के जिला पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज आदि जिला में पाकुड़ व साहेबगंज की छर्री व खनिज संपदा गोड्डा होकर विक्रमशिला सेतु से जाती है।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन भी गोड्डा व संताल परगना के लोग उत्तर बिहार व पटना आते जाते है जहां विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने से इसका असर पड़ा है।
जहां लोगों को अब मुंगेर के गंगा पुल होकर व घुमकर जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मुंगेर मार्ग पर भी वाहनों का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या भी हो रही है।
वहीं, बीती रात से ही भागलपुर आसपास जाम लगा हुआ है जिसमें गोड्डा के भी लोग जमा में प्रभावित हुए है जबकि दूसरे छोर नवगछिया पर भी फंसे हुए है जो अब रूट डायवर्ट कर वापस लौट रहे है, इससे काफी परेशानी हो रही है।
वहीं, एक ट्रक के चालक के बताया कि वे छर्री लेकर मधेपूरा जा रहे थे अहले सुबह पुल पर आवागमन ठप होने की जानकारी मिली इससे काफी परेशानी हो रही है अब परिवर्तित मार्ग मुंगेर होकर जाना पड़ रहा है।
खबरें और भी
लग रहा जाम
जहां सूचना मिल रही है इस मार्ग पर अब हैवी ट्रैफिक व जाम कि स्थिति है सरकार व प्रशासन को जल्द ही इस विक्रमशिला पुल पर परिचालन शुरू करना होगा नहीं तो आनेवाले दिनों संताल परगना व उत्तर विहार के लोगों को काफी परेशानी होगी।
इसके साथ ही माल ढुृलाई प्रभावित होगी, वहीं गोड्डा के बाजार में भी सब्जी व इससे जुड़ी अन्य सामान वाले वाहन उत्तर बिहार से आते है जहां यह प्रभावित हुआ है।
यहां तक कि केला फल, अदरख सहित अन्य सामान उत्तर बिहार से गोड्डा दुमका व पाकुड़ जिला आते है। मालूम हो कि विक्रमशिला सेतु का उद्धाटन 2001 में हुआ था व इसकी लंबाई 4.7 किमी है।